• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panch Grahi Yoga 2024: पंचग्रही योग पर 300 साल बाद केतु की दृष्टि, इन राशि वालों को होगा बंपर लाभ

पंचग्रही योग साल 2012 को 21 मई से 23 मई के बीच निर्मित हुआ था। तब पंचग्रहों में केतु भी शामिल था, इसलिए इस योग का शुभ प्रभाव कम हो गया था।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 21 May 2024 10:56:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 02:02:37 PM (IST)
Panch Grahi Yoga 2024: पंचग्रही योग पर 300 साल बाद केतु की दृष्टि, इन राशि वालों को होगा बंपर लाभ
5 जून को सुबह 4:14 बजे से 7 जून को सुबह 7:55 बजे तक सूर्य, शुक्र, बुध, गुरु और चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे।

HighLights

  1. 300 साल बाद पंचग्रही योग निर्मित हो रहा है।
  2. इस योग पर केतु की नजर भी होगी।
  3. इस कारण मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों का काफी ज्यादा लाभ हो सकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। लगातार गतिशील होने के कारण ग्रहों का राशि परिवर्तन होते रहता है और इस कारण कुंडली में कई तरह के शुभ और अशुभ योग निर्मित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कई योगों में से एक पंचग्रही योग का भी विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में पंचग्रही योग को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, जब कुंडली में किसी एक घर में 5 ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तब पंचग्रही योग का निर्माण होता है।

पंचग्रही योग का प्रभाव

पंचग्रही योग जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस शुभ योग के कारण व्यक्ति को समाज में मान सम्मान मिलता है और वह उच्च पद पर आसीन होता है। वहीं कुछ जातकों पर पंचग्रही योग का दुष्प्रभाव भी असर हो सकता है और उसे नुकसान हो सकता है। पंचग्रही योग का प्रभाव हर राशि के जातक के लिए अलग-अलग होता है।


कब बनेगा पंचग्रही योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, जून माह में 300 साल बाद पंचग्रही योग निर्मित हो रहा है और इस दौरान इस योग पर केतु की नजर भी होगी। इस कारण मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों का काफी ज्यादा लाभ हो सकता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, 5 जून को सुबह 4:14 बजे से 7 जून को सुबह 7:55 बजे तक सूर्य, शुक्र, बुध, गुरु और चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। इससे पहले पंचग्रही योग साल 2012 को 21 मई से 23 मई के बीच निर्मित हुआ था। तब पंचग्रहों में केतु भी शामिल था, इसलिए इस योग का शुभ प्रभाव कम हो गया था।

इन 5 राशि वालों को होगा फायदा

  • मेष राशि: पंचग्रही योग मेष राशि के दूसरे भाव में बनेगा। इस योग में धन लाभ होगा। सम्मान में बढ़ोतरी होगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
  • वृषभ राशि: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। पंचग्रही योग के कारण जल्द विवाह के योग बन सकते हैं।
  • मिथुन राशि: आय में बढ़ोतरी होने के साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
  • कर्क राशि: धन-व्यापार में लाभ होगा। मानसिक तनाव दूर हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
  • सिंह राशि: ऑफिस में काम की तारीफ होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
  • मीन राशि: भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपको किसी प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा। अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन हो सकता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'