• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को ये उपाय कर माता लक्ष्मी को करें खुश, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

सनातन धर्म में धन की देवी के रूप में माता लक्ष्मी को पूजा जाता है। भारत में हर कोई चाहता है कि माता लक्ष्मी उसे आशीर्वाद दें, जिससे उस पर धन की वर्षा होती रहे।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 09 Nov 2023 06:05:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Nov 2023 07:46:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को ये उपाय कर माता लक्ष्मी को करें खुश, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा
शुक्रवार को ये उपाय कर माता लक्ष्मी को करें खुश।

अध्यात्म, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में धन की देवी के रूप में माता लक्ष्मी को पूजा जाता है। भारत में हर कोई चाहता है कि माता लक्ष्मी उसे आशीर्वाद दें, जिससे उस पर धन की वर्षा होती रहे। उसे कभी धन की कमी न हो। शुक्रवार को बताए गए उपाय कर आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं।

अष्ट लक्ष्मी की पूजा

शुक्रवार की मध्यरात्रि अष्ट लक्ष्मी की पूजा करें। आप कनकधारा स्तोत्र का पाठ कर पूजन करें। मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गुलाब के फूल को रखें। मां लक्ष्मी का भोग गुलाबी या सफेद रंग की मिठाई से लगाएं। केसर युक्त खीर का भी उपयोग भोग के रूप में कर सकते हैं। पूजा करते समय कोई भी बाधा नहीं होनी चाहिए।


शुक्र का कमजोर होना

आपकी कुंडली में शुक्र का कमजोर होना धन को आपसे दूर करता है। ऐसे में आप शुक्रवार की शाम को मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। आप चीनी का भी दान करें। शुक्रवार को कन्या को सफेद रंग की मिठाई का भी दान करें। इन उपायों से सुख संपत्ति में बढ़ावा होगा।

मंत्र का जाप कर होगी धन वर्षा

मां लक्ष्मी को गुलाबी रंग बहुत प्रिय होता है। शुक्रवार को रात के समय में आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को कम-से-कम 108 बार तक जाप करें। आप यह उपाय करेंगे तो आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे धन की कमी नहीं होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।