• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार बांधें राखी, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

भाई-बहन के रिश्ते की डोर से जुड़े इस रक्षासूत्र को बांधते समय मंत्र, नियम और मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक राशि का संबंध किसी न किसी ग्र...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 01 Aug 2024 01:33:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Aug 2024 09:00:00 AM (IST)
Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार बांधें राखी, सौभाग्य की होगी प्राप्ति
राखी बांधने को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ बातें बताई गई हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. इस बार रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाने वाला है।
  2. भाइयों को राशि के अनुसार रंगों वाली राखी बांधनी चाहिए।
  3. कहा जाता है ऐसा करने से संकंटों से भाई की रक्षा होती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Raksha Bandhan 2024: भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का त्योहार रक्षाबंधन हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन सावन माह का अंतिम दिन होता है। इस बार रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसके मंगल भविष्य की कामना करती हैं।

वहीं, भाई भी अपनी बहन को रक्षा करने का वचन देते हैं। इसके साथ ही कुछ उपहार भी देते हैं। अपने भाई को कौन-सी राखी बांधनी चाहिए। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ बातें बताई गई हैं। अगर आप अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार राखी बांधती हैं, तो उससे विशेष प्रकार का लाभ प्राप्त होता है।


naidunia_image

मेष राशि

अगर आपके भाई की राशि मेष है, तो आप अपने भाई को लाल रंग की राखी बांध सकते हैं। मेष राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में लाल रंग उनके जीवन में ऊर्जा का संचार करता है।

वृषभ राशि

अगर आपके भाई की राशि वृषभ है, तो आप उसे नीले रंग की राखी बांध सकते हैं। नीले रंग की राखी आपके भाई के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएगी।

मिथुन राशि

अगर आपके भाई की राशि मिथुन है, तो आप उसे हरे रंग की राखी बांध सकते हैं, क्योंकि मिथुन राशि वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे लोगों के लिए हरा रंग भाग्यशाली होता है।

कर्क राशि

अगर आपके भाई की राशि कर्क है, तो आप उसे सफेद रंग की राखी बांध सकते हैं, क्योंकि कर्क राशि वालों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। ऐसे में सफेद रंग की राशि कर्क राशि वालों के लिए शुभ होगी।

सिंह राशि

अगर आपके भाई की राशि सिंह है, तो आप उसे लाल या पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। सिंह राशि वालों पर सूर्य का प्रभाव होता है, इसलिए लाल या पीला रंग इन राशि वालों के लिए शुभ होगा।

naidunia_image

कन्या राशि

अगर आपके भाई की राशि कन्या है, तो आप अपने भाई को गहरे हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। कन्या राशि वालों पर बुध का प्रभाव होता है। ऐसे में हरे रंग की राखी पहनने पर आपके भाई को जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि

अगर आपके भाई की राशि तुला है, तो आप उसकी कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांध सकते हैं। तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। ऐसे में इस राशि वालों को गुलाबी रंग की राखी पहनने से काफी लाभ मिलता है।

वृश्चिक राशि

अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है, तो आप उसे मेहरून रंग की राखी बांध सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में मेहरून रंग की राखी पहनने से आपके भाई को संकटों से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि

अगर आपके भाई की राशि धनु है, तो आपको अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। धनु राशि वालों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में इस रंग की राखी उनके लिए लाभकारी साबित होगी।

मकर राशि

अगर आपके भाई की राशि मकर है, तो आप उसे नीले रंग की राखी बांध सकते हैं। मकर राशि वालों पर शनि का प्रभाव होता है। ऐसे में नीले रंग की राखी उसके लिए जीवन में सफलता लेकर आएगी।

कुंभ राशि

अगर आपके भाई की राशि कुंभ है, तो आप अपने भाई को गहरे हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। गहरे हरे रंग की राखी पहनने से कुंभ राशि वालों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

मीन राशि

अगर आपके भाई की राशि मीन है, तो आप उसे पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। इस राशि के लोगों पर शुक्र का प्रभाव होता है। ऐसे में पीला रंग आपके भाई के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा और उसे बीमारियों से दूर रखेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'