धर्म डेस्क, इंदौर। Ram Mantra: भगवान श्री राम की महिमा का वर्णन वाल्मीकि द्वारा रामायण और तुलसीदास द्वारा रामचरितमानस में किया गया है। कहावत के अनुसार, अक्सर कहा जाता है कि "राम से बड़ा राम का नाम है", क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री राम का नाम लेने से जीवन की सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !
रोजाना इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।
भगवान राम के इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से व्यक्ति के जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियां भी टल जाती हैं। सभी प्रकार के कष्ट भी समाप्त हो जाते हैं।
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥
मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से साधक को गृह क्लेश की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
|| श्री राम जय राम जय जय राम ||
|| श्री रामचन्द्राय नमः ||
आप हर दिन भगवान राम के इन सरल मंत्रों का जाप करें। इसका जाप करने से भगवान राम की कृपा बनी रहेगी। राम नाम का जाप करने मात्र से ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'