Ratna Shastra: ग्रह शांति के लिए रत्न धारण कर रहे हैं तो जानें कौन सा रत्न कितने दिन में दिखाता है असर
Ratna Shastra गोमेद रत्न 15 से 30 दिन में असर दिखाता है। गोमेद रत्न को वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 12 Apr 2023 08:56:44 AM (IST)
Updated Date: Wed, 12 Apr 2023 08:56:44 AM (IST)

Ratna Shastra। भारतीय ज्योतिष में सभी 12 राशियों के जातकों के लिए ग्रह शांति के लिए अलग-अलग तरह के रत्न धारण करने के उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष के मुताबिक राशि के मुताबिक ग्रह शांति करने के लिए रत्न धारण करने से जीवन में सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और किसी भी कार्य में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है। हालांकि रत्न धारण करते समय विशेष सावधानियां भी बरती जानी चाहिए क्योंकि हर रत्न का असर दिखने में कुछ दिन का समय लगता है और उन्हें धारण करने का नियम भी अलग-अलग होता है-
मूंगा रत्न
मंगल ग्रह की शांति के लिए मूंगा पहना जाता है। मूंगा धारण करने के 21 दिनों से लेकर 1 महीने बाद असर देखने को मिलता है। मंगल ग्रह के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
माणिक रत्न
माणिक रत्न सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है और माणिक रत्न धारण करने के 15 से 30 दिनों के बाद इसका असर दिखाई देता है।
हीरा रत्न
हीरा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और यह धारण करने के 22 दिनों के बाद प्रभाव दिखाता है। हीरा रत्न वृषभ, मिथुन, तुला, कन्या और मकर राशि वालों के लिए शुभ होता है।
नीलम रत्न
नीलम रत्न शनि ग्रह से संबंधित होता है। नीलम रत्न को धारण करने के दो से तीन दिन बाद ही प्रभाव दिखने लगता है। कुंभ और मकर राशि के जातकों के लिए नीलम काफी शुभ माना जाता है।
मोती रत्न
यह रत्न चंद्र ग्रह की शांति के लिए पहना जाता है। मोती को धारण करने के 1 हफ्ते के अंदर व्यक्ति को असर दिखाता है। मेष, कर्क, तुला और मीन राशि वालों को धारण करना फायदेमंद होता है। मोती पहनने से पहले इसे रात भर दूध में रखना शुभ होता है।
पन्ना रत्न
पन्ना रत्न बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। यदि पन्ना सही तरीके से धारण किया जाए तो 7 दिन में इसका शुभ असर दिखने लगता है। पन्ना रत्न मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जाता है।
पुखराज रत्न
पुखराज ग्रह का प्रतिनिधित्व बृहस्पति ग्रह करता है। इसे धारण करने के 15 दिनों बाद व्यक्ति पर इसका प्रभाव दिखाई देने लगता है। मिथुन, कन्या और वृषभ राशि वालों के लिए पुखराज काफी शुभ होता है।
लहसुनिया रत्न
लहसुनिया रत्न 1 माह में असर दिखाता है। लहसुनिया रत्न को तब धारण किया जाता है जब किसी जातक की लग्न कुंडली में केतु ग्रह प्रबल होता है। केतु की शांति के लिए लहसुनिया पहना जाता है।
गोमेद रत्न
गोमेद रत्न 15 से 30 दिन में असर दिखाता है। गोमेद रत्न को वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए धारण करना शुभ होता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'