• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rudraksha: कुंडली में कमजोर सूर्य को बलवान बनाएगा बारह मुखी रुद्राक्ष

Rudraksha: अगर कुंडली में सूर्य अच्छी स्थिति में है तो व्यक्ति को नई ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती रहती है। सूर्य को बलशाली बनाने के लिए बारह मुखी रुद्राक्...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 16 Nov 2022 04:17:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Nov 2022 04:18:40 PM (IST)
Rudraksha: कुंडली में कमजोर सूर्य को बलवान बनाएगा बारह मुखी रुद्राक्ष

Rudraksha: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उसे जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। लाख प्रयासों के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। सूर्य कुंडली में आत्मबल, आत्मविश्वास व ऊर्जा का कारक माना जाता है। लेकिन कुंडली में सूर्य की कमजोर स्थिति से जातक का आत्मविश्वास कमजोर होता है। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने में सक्षम नहीं होता है। जीवन में पैसा कम व संघर्ष ज्यादा बन जाता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए और संघर्ष को खत्म करने के सूर्य का कुंडली में बलि होना अति आवश्यक है। बता दें कि कुंडली में पीड़ा के कारणों में सूर्य का कमजोर होना तो बहुत ही आम बात है। अगर कुंडली में सूर्य अच्छी स्थिति में है तो व्यक्ति को नई ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती रहती है। सूर्य को बलशाली बनाने के लिए बारह मुखी रुद्राक्ष एक बेहतर उपाय है।

बारह मुखी रुद्राक्ष के फायदे

1.बारह मुखी रुद्राक्ष भगवान श्रीहरि नारायण का स्वरुप माना गया है। बारह मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से सूर्य से तेज प्राप्त होता है। सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति शक्तिशाली और तेजस्वी बनता है।

2.सिद्ध बारह मुखी रुद्राक्ष से व्यक्ति के जीवन से गरीबी दूर हो जाती है। आर्थिक तौर पर व्यक्ति समपन्न बनता है।

3.बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से परिवार को सुख एवं संपत्ति प्राप्त होती रहती है।

4.शास्त्रों में सूर्य देव के इस रुद्राक्ष को अश्वमेघ के समान शक्तिशाली बताया गया है। इस रुद्राक्ष द्वारा दु:ख, निराशा , कुंठा , पीड़ा और दुर्भाग्य का नाश होता है।

5.यदि कोई व्यक्ति बहुत जल्दी-जल्दी बीमार हो जाता है या मानसिक रूप से कोई जातक परेशान रहता है तो ऐसे में बारह मुखी रुद्राक्ष उस व्यक्ति के लिए ब्रह्मास्त्र के समान है।

6.हृदय रोग, फेफड़ों के रोग और त्वचा रोग संबंधी सभी प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का यह रुद्राक्ष नाश करता है।

7.बाहर मुखी रुद्राक्ष धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।

बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने का दिन

इस चमत्कारी बारह मुखी रुद्राक्ष को धारण करने के लिए रविवार का दिन शुभ माना गया है। इस दिन किसी शुभ मुहूर्त में इसे धारण किया जा सकता है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह रुद्राक्ष धारण करने से पूर्व मन्त्रों द्वारा सिद्ध किया जाना चाहिए। तभी इसका लाभ आपको प्राप्त होगा। बारह मुखी रद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य बलशाली हो जाता है।