• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2024: कर्ज से हो गए हैं परेशान, तो सावन में जरूर करें भगवान शिव के इन 3 मंत्रों का जाप

ऐसी मान्यता है कि शिव जी को सावन अति प्रिय है, जिसके कारण वे इस दौरान पृथ्वीलोक पर अपने भक्तों के कल्याण के लिए आते हैं। इस साल सावन के महीने का आरंभ ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 20 Jul 2024 11:31:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jul 2024 08:50:34 AM (IST)
Sawan 2024: कर्ज से हो गए हैं परेशान, तो सावन में जरूर करें भगवान शिव के इन 3 मंत्रों का जाप
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन में करें उपाय। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सावन में भगवान शिव-माता पार्वती संग पृथ्वी लोक पर आते हैं।
  2. भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन में विशेष उपाय करें।
  3. सावन सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा का बहुत महत्व है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, त्योहार, नक्षत्र और महीना किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसे में सावन का महीना भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव को समर्पित होता है।

इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। इस बार श्रावण की शुरुआत सोमवार के दिन से ही हुई है। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ने वाले हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए यदि सावन में कुछ उपाय कर लिए जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


naidunia_image

भगवान शिव से जुड़े मंत्र

यदि आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और आप पर बहुत सारा कर्ज हो चुका है, तो इससे मुक्ति के लिए सावन के महीने में भगवान शिव से जुड़ी कुछ मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। यह बहुत ही लाभकारी साबित होते हैं।

'ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः।

'सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः'

सावन के महीने में सोमवार के दिन बेलपत्र पर राम लिखकर विषम संख्या में भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

धन संबंधी समस्या से मुक्ति के लिए

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद आचमन करें और गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही नीचे दिए गए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात्

बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सावन सोमवार के दिन देवों के देव महादेव को पूजा के दौरान बेलपत्र अर्पित चढ़ाना चाहिए। इस दौरान आप भगवान शिव को विषम संख्या यानी 3, 5, 7, 11 या 21 बेलपत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी

कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय’।।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'