• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2024: भगवान शिव को प्रिय हैं ये फूल, सावन के महीने में जरूर करें अर्पित

भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवताओं में से एक माने जाते हैं। भगवान शिव की पूजा करने के अनेक तरीके हैं। ऐसे में शिवपुराण में कुछ ऐसे फूलों के बारे...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 11 Jul 2024 08:16:46 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jul 2024 08:27:03 AM (IST)
Sawan 2024: भगवान शिव को प्रिय हैं ये फूल, सावन के महीने में जरूर करें अर्पित
सावन 2024 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है सावन का महीना।
  2. भगवान शिव को जरूर अर्पित करें उनकी प्रिय चीजें।
  3. धतूरा अर्पित करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरहे का कार्य किए जाते हैं, क्योंकि यह अवधि भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। सावन में पड़ने वाले सोमवार का और भी अधिक महत्व होता है। इस दिन कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति और विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए के लिए व्रत रखती हैं। सावन के महीने में यदि भगवान शिव को उनके प्रिय फूल अर्पित किए जाएं, तो वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। आइए, जानते हैं कि शिव जी को सावन में कौन-से फूल अर्पित करना चाहिए।

भगवान शिव के प्रिय फूल

कनेर का फूल

वैसे तो भगवान शिव को कई चीजें पसंद हैं, लेकिन उनकी कुछ पसंदीदा चीजें हैं, जिसमें कनेर का फूल भी शामिल है। कहा जाता है कि इस फूल की आभा और सुगंध भगवान शिव को बहुत पसंद है। इस चढ़ाने से जीवन में सुख, समृद्धि आती है।


बेलपत्र का फूल

भगवान शिव को बिल्वपत्र बहुत प्रिय है। भगवान शिव को बेल के पत्ते ही नहीं, बल्कि इसके फल और फूल भी प्रिय हैं। सावन के महीने में इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।

चमेली का फूल

चमेली के फूलों का उपयोग शिव पूजा में किया जाता है। सावन में शिवलिंग पर चमेली का फूल चढ़ाने से वाहन सुख मिलता है। इससे कई तरह के लाभ भी प्राप्त होते हैं।

धतूरे का फूल

धतूरा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसके फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से संतान प्राप्ति में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं आती है। उन फूलों को अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

आक का फूल

वैसे तो आकड़े का पौधा घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन सावन माह में भगवान शिव की पूजा में आक के फूल जरूर शामिल करने चाहिए। ऐसा करने से रोगों का नाश होता है।

शमी का फूल

महादेव को शमी का फूल भी अत्यंत प्रिय है। शमी के पत्ते और फूल दोनों ही शिवलिंग पर चढ़ाने से लाभ मिलता है। ऐसा करने से जीवन में स्थिरता आती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'