धर्म डेस्क। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस माह में भक्तजन व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और विभिन्न पूजन-पाठ के माध्यम से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसे ही पुण्य कार्यों में एक महत्वपूर्ण कार्य है शमी वृक्ष का पौधा लगाना, जिसे अत्यंत कल्याणकारी और शुभ फलदायक माना गया है। अगर आप कुछ नियमों का ध्यान रखते हुए अपने घर में इस पौधे को लगाते है, तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को कभी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा घर के बाहर, जैसे कि बालकनी, छत या फिर गार्डन आदि में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में शमी का पौधा लगाने के लिए दक्षिण दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। साथ ही इस पौधे को घर की पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है।
सावन माह में आप किसी भी शनिवार के दिन इस पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं। इससे आपको विशेष लाभ देखने को मिलेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि पौधे पर सीधी धूप न पड़े। इसके साथ ही जब भी आप यह पौधा लगाएं, तो इसकी जड़ में सुपारी और एक सिक्का भी दबा दें। इसी के साथ हर शनिवार को शमी के पेड़ का पूजन करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनि दशा का प्रभाव कम होता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।