• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Somwar ke Upay: सावन माह का तीसरा सोमवार आज, भोलेनाथ से जुड़े उपाय बनाएंगे बिगड़े काम

सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हुई थी, यह 19 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन में पांच सोमवार होंगे। मान्‍यता है कि इस दिन भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा से भ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 04 Aug 2024 01:27:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Aug 2024 07:05:37 AM (IST)
Sawan Somwar ke Upay: सावन माह का तीसरा सोमवार आज, भोलेनाथ से जुड़े उपाय बनाएंगे बिगड़े काम
5 अगस्‍त को है सावन का तीसरा सोमवार।

HighLights

  1. इस वर्ष 29 दिन का होगा सावन माह
  2. महादेव का करना चाहिए जलाभिषेक
  3. महादेव के साथ मां पार्वती की करें पूजा

धर्म डेस्क, इंदौर Sawan Somwar ke Upay। इन दिनों सावन माह चल रहा है। शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है। सावन में भगवान शिव के विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इस माह भगवान शिव का जलाभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सावन सोमवार को महादेव के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। सावन सोमवार पर कुछ उपाय करने से तमाम संकटों से भी छुटकारा मिलता है।

सावन सोमवार पर क्या करें

नौकरी न लगने पर करें ये उपाय

यदि आपकी लंबे समय से नौकरी नहीं ल गई है और आप इंटरव्यू दे-देकर परेशान हो चुके हैं, तो आप सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा के साथ मां पार्वती का भी पूजन करें और उन्हें चांदी की पायल चढ़ाएं। हिंदू मान्‍यता के अनुसार इस उपाय के करने से करियर में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है और नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।


यदि आप व्‍यवसाय करते हैं और इसमें भी आपको सफलता नहीं मिल रही है, तो आप भी यह उपाय कर सकते हैं।

naidunia_image

शादी न होने पर

यदि आप लंबे समय से शादी न होने की समस्या से परेशान है, तो आपको सावन सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। मान्‍यता है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जल्‍दी शादी के योग बनते हैं।

मनचाहा जीवनसाथी के लिए

यदि आप अपने मनचाहे जीवनसाथी से विवाह करना चाहते हैं, तो आपको सोमवार को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। इस दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को दान करना भी शुभ फलदायी होता है।

अन्य समस्याओं से मुक्ति के लिए

यदि आप अपने जीवन में आ रही अन्‍य समस्‍याओं से भी परेशान है, तो आप सावन सोमवार को महादेव का विधि पूर्वक पूजन करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'