यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सप्ताह के 7 दिन और ये 7 रंग चमका सकते हैं किस्मत
यदि लाल रंग के वस्त्र धारण करें तो सब कुछ मंगलमय होता है।
By Edited By:
Publish Date: Tue, 12 Jan 2016 12:56:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Jan 2016 10:08:59 AM (IST)

सप्ताह के सात वार भले ही सात आश्चर्य न हों लेकिन ये सभी किसी महान आश्चर्य से कम नहीं। इन दिनों क्या पहनना है। क्या खाना है। सब कुछ ज्योतिष शास्त्र में वर्णित है लेकिन हम यहां सिर्फ इसके एक पहलू यानी रंगों की बात करेंगे। हम हर वार के अनुसार ऐसे कौन से रंगों का चयन करें जो उस वार के साथ हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं।
- सोमवार: यह दिन भगवान चंद्र देव का दिन है। और उनका रंग सफेद है तो इस दिन सफेद वस्त्र पहनना शुभ होता है।
- मंगलवार: मंगलवार यानी हनुमानजी का दिन इस दिन यदि लाल रंग के वस्त्र धारण करें तो सब कुछ मंगलमय होता है।
- बुधवार: बुधवार, गणेश जी वार माना गया है। भगवान गणेश को दुर्वा बहुत प्रिय है। दुर्वा का रंग हरा है तो ऐसे में यदि हरे रंग के वस्त्र धारण किए जाएं तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
- गुरुवार: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन है। श्री हरि पीतांवर वस्त्र धारण करते हैं, इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करना चाहिए।
- शुक्रवार: इस दिन गुलाबी कपड़े पहनना चाहिए।
पढ़ें:जब जरासंध न समझ पाया श्रीकृष्ण की युद्ध नीति
- शनिवार: शनिवार के दिन नीले और काले कपड़े पहनना चाहिए। क्योंकि ये दोनों रंग भगवान शनिदेव के प्रिय रंग हैं। जिससे उनकी कृपा बनी रहती है।
- रविवार: सूर्य देव का दिन होता है रविवार इस दिन नारंगी वस्त्र धारण करना चाहिए। ऐसा करने पर सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है।
नोटः वस्त्र धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी की सलाह जरूर लें।