Shree Krishna: हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं का विशेष स्थान माना गया है। लोग अपने घरों में सुख-शांति समृद्धि के लिए भगवान की प्रतिमा विराजित करते हैं। सभी देवी-देवातओं में एक भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत लोकप्रिय हैं। भगवान के हर अवतार और रूप की प्रतिमा आपको लोगों के घरों में देखने को मिल जाएगी। भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाने वाले कृष्ण लला की लीलाएं अपरंपार हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर को अपने घर में रखने के अनेक फायदे हैं। आइये जानते हैं श्रीकृष्ण की अलग-अलग प्रकार की मूर्तियां विराजित करने के लाभ।
राधा-कृष्ण की मूर्ति - यदि आप अपने घर में राधेकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर रखते हैं, तो पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास घुलती है, तनाव दूर होता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। राधा-कृष्ण प्रेम के प्रतीक माने गए हैं। यदि पति-पत्नी के रिश्तों में किसी प्रकार की अनबन चल रही है, तो उन्हें एक साथ प्रतिदिन राधेकृष्ण की पूजा करना चाहिए।
श्रीकृष्ण की मूर्ति - यदि आप घर में केवल भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी बजाते हुए मूर्ति या तस्वीर रखते हैं, तो आपके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहगी। घर में तनावपूर्ण माहौल खत्म हो जाएगा। चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा।
अर्जुन के साथ कृष्ण की मूर्ति - यदि घर में भगवान श्रीकृष्ण की अर्जुन को गीता ज्ञान देती हुई मूर्ति या तस्वीर रखते हैं, तो यह परिवार के सदस्यों में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती है। सभी लोगों का एक-दूसरे के प्रतिम भरोसा और प्रेम भाव बढ़ता है।
गोवर्धन पर्वत उठाते हुए मूर्ति - यदि घर में भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाते हुए मूर्ति या तस्वीर रखने पर अनजान, अप्रिय घटना और भय से श्रीकृष्ण रक्षा करते हैं। गोवर्धन पर्वत संरक्षण का प्रतीक माना गया है।
बाल गोपाल की मूर्ति - भारतीय परिवार में सबसे ज्यादा घर में बाल-गोपाल की मूर्ति या तस्वीर रखी जाती है। बाल-गोपाल की मूर्ति रखने से घर में खुशहाली आती है। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। संतान सुख की समय पर प्राप्ति होती है। संतान से सुख और सुखी संतान प्राप्त होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें