• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Signs of Dreams: इस प्रकार के सपने देते हैं जल्दी शादी होने के संकेत

Signs of Dreams: आपके इस सपने के पूरे होने का संकेत भी आपके सपनों में मिलता है, आइए जानते हैं कैसे?

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 30 May 2023 10:12:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 May 2023 10:12:36 PM (IST)
Signs of Dreams: इस प्रकार के सपने देते हैं जल्दी शादी होने के संकेत

Signs of Dreams: सपने आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। नवजात शिशु से लेकर उम्रदराज व्यक्ति तक सभी को सपने आते हैं। रात को सोने के बाद नींद में आने वाले सपने कभी अच्छे तो कभी बुरे होते हैं लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें हम अक्सर खुली आंखों से देखते हैं। एक ऐसा ही सपना होता है एक अच्छे जीवनसाथी को पाने से जुड़ा होता है। जिसके लिए लोग न जाने कहां-कहां नहीं भटकते हैं। कई बार कुछ लोगों को इसके लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ जाता है। आपके इस सपने के पूरे होने का संकेत भी आपके सपनों में मिलता है, आइए जानते हैं कैसे?

1.यदि आप सपने में खुद को खुश होकर नाचता हुआ देखते हैं तो यह सपना आपके शीघ्र विवाह होने का संकेत देता है।

2.यदि आप सपने में कढ़ाई किए हुए कपड़े देखते हैं तो आपको भविष्य में सुंदर पत्नी की प्राप्ति होती है।

3.यदि आपको सपने में किसी व्यक्ति से आभूषण प्राप्त होता है तो उस व्यक्ति का विवाह किसी धनी व्यक्ति के यहां होता है।

4.यदि आप सपने में खुद को किसी मेले में घूमते पाते हैं तो इसका संकेत है कि आपको शीघ्र ही योग्य जीवनसाथी मिलने वाला है।

5.यदि आप सपने में खुद को दाढ़ी बनवाता हुआ पाते हैं तो इसका संकेत है कि आपकी लव लाइफ से जुड़ी समस्याएं दूर होने वाली है।

6.सपने में यदि आप हीरा पाते हैं या फिर हीरे से जड़ा हुआ कोई आभूषण पहने हुए देखते हैं तो यह आपके दांपत्य जीवन के लिए सुखद संकेत नहीं होता है। यह सपना संकेत देता है कि अपने सुखी दांपत्य जीवन को किसी की बुरी नजर लगने से बचाएं।


7.सपने में यदि कोई अंगूठी भेंट करे तो इस बात का संकेत मिलता है कि भविष्य में उसका जीवनसाथी उसे बहुत प्रेम करेगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।