यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यहां हैं पति-पत्नी की नोक-झोंक को दूर करने के उपाय
जो पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का यदि आदर करते हैं, तो वे व्यक्तिगत जीवन में हमेशा सुखी रहते हैं।
By Edited By:
Publish Date: Sat, 31 Oct 2015 04:46:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2015 10:27:50 AM (IST)

जो पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का यदि आदर करते हैं, तो वे व्यक्तिगत जीवन में हमेशा सुखी रहते हैं। उन्हें समाज में यश और सम्मान मिलता है। लेकिन फिर भी यदि दोनों में मनमुटाव रहे तो आप इन अलौकिक उपायों से सुखी जीवन की कल्पना का साकार कर सकते हैं।
- यदि किसी पुरुष या महिला के दांपत्य सुख में कमी हो तो दोमुखी रुद्राक्ष और गौरीशंकर रुद्राक्ष इन दोनों रुद्राक्ष को धारण करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
- विवाह के बाद जब कन्या की विदाई होने वाली हो तब पीतल के लोटे में गंगाजल लेकर उसमें थोड़ी पिसी हुई हल्दी मिलाएं और तांबे का एक सिक्का उसमें डालें। कन्या के ऊपर से 7 बार उसार कर, कन्या के आगे गिरा दें। इस उपाय से पुत्री का दांपत्य जीवन हमेशा सुखी रहेगा।
पढ़ें: Part 2: मेहदी लगाने के पीछे का वैज्ञानिक कारण
- यदि पत्नी को उसका पति अधिक समय नहीं दे पा रहा हो, और इस कारण दोनों में प्रेम कम पड़ रहा हो। तब पत्नी को केले के वृक्ष का पूजन और देवताओं के गुरु बृहस्पति की आराधना करनी चाहिए। कुछ ही दिनों में फल सामने आनें लगेंगे।
- पति और पत्नी दोनों एक दूसरे की नहीं सुनते हों, तब प्रातः उठकर स्नानादि से निवृत होकर किसी मंदिर में जाकर पारद शिवलिंग की पूजा करें। और निम्म लिखित मंत्र का पांच माला जप करें।
ऊं नमः शंवभवाय च मयो भवाय च नमः शंकराय
च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
पढ़ें:महर्षि वाल्मीकि से सीखने योग्य 5 बातें
- यदि घर में खाने-पीने की कोई वस्तु आए त पहले उसे गृह मंदिर में अर्पित करें। इससे घर तथा दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
नोट : यह उपाय किसी विषय विशेषज्ञ ज्योतिषी या पुरोहित की सलाह लेकर ही करें।