इन 10 संकेतों का है अच्छे समय से संबंध, कुछ दिनों में चमक जाता है भाग्य
जब अच्छा टाइम आता है तो भाग्य सूरज की तरह चमकता है और जीवन में हर खुशी मिलती है।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 28 Apr 2023 09:33:39 PM (IST)
Updated Date: Fri, 28 Apr 2023 09:34:46 PM (IST)

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे समय का राह देखता है, ताकि उसका सोया हुआ भाग्य जाग जाए। जीवन में खुशहाली आए और उन्नति के मार्ग खुल जाए। भाग्य का ऐसा साथ मिले कि हर काम सफल हो। आर्थिक परेशानी जल्द से जल्द दूर हो जाए और धन-दौलत की कोई कमी न रहे। जब अच्छा समय आने वाला होता है या भाग्य आप पर मेहरबान होने वाला होता है तो आपको पहले से ही कुछ संकेत मिलने लगते हैं। जब अच्छा टाइम आता है तो भाग्य सूरज की तरह चमकता है और जीवन में हर खुशी मिलती है। आइए जानते हैं अच्छे वक्त के 10 शुभ संकेत।
अच्छे समय के 10 संकेत
1. सुबह जब घर निकलते समय रास्ते में नए वर-वधु साथ दिखाई देते हैं तो यह आपके जीवन में आने वाले शुभ समय का संकेत होता है।
2. जब आपके सिर पर कोई पक्षी बीट कर जाता है तो उस दिन से ही आपका अच्छा समय शुरू हो जाता है। पक्षी का बीट करना गुड लक माना जाता है।
3. यात्रा के दौरान सांप और बंदर का दिखाई देना अच्छे समय का शुभ संकेत माना जाता है। यह संकेत आपके जीवन से आर्थिक संकट के दूर होने का होता है।
4. रात के समय में आपको आसमान में टूटते हुए तारे दिखाई देते हैं तो तुरंत ही कोई मनोकामना जाहिर कर दें। मान्यताओं के अनुसार, 30 दिनों के अंदर वह इच्छा पूरी हो सकती है।
5. कछुआ का दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है। भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था। यदि आपको नदी, तालाब, झील कही भी कछुआ दिखाई देता है तो यह शुभ समय का संकेत होता है।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।