
हर मनुष्य को अपने जीवन यापन के लिए धन चाहिए। यदि धन कर्म करने पर भी नहीं आता है तो कुछ उपाय आपके धन को दोगुना करने के लिए काफी हैं। तंत्र शास्त्र में ऐसी कई वस्तुओं का उल्लेख मिलता है जिन्हें घर के मंदिर के पास रखने से आपके धन में रात-दिन वृद्धि होती है।
एकाक्षी नारियल : नारियल की ही तरह एकाक्षी नारियल होता है। इसका प्रयोग अमूमन तंत्र प्रयोगों में किया जाता है। इसके ऊपर आंख के समान एक चिह्न होता है इसलिए इसे एकाक्षी (एक आंख वाला) नारियल कहा जाता है। इसे धन या पूजन स्थान कहीं पर भी रख सकते हैं।
मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं : मां लक्ष्मी की चांदी से निर्मित चरण पादुकाएं धन स्थान पर इस प्रकार रखनी चाहिए कि इसकी दिशा धन स्थान की ओर रहे।
कमल गट्टा: कमल गट्टा कमल से कमल का ही बीज है। मां लक्ष्मी कमल पर ही विराजमान होती हैं इसलिए इस बीज को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। इसे घर के पूजन स्थान पर रखना चाहिए।
पारद लक्ष्मी प्रतिमा: घर में पारद से निर्मित लक्ष्मी प्रतिमा रखने से बहुत लाभ होता है। इस प्रतिमा की स्थापना घर के पूजन स्थान पर करनी चाहिए और प्रतिदिन इसकी पूजा करनी चाहिए।
पढ़ें: आत्मा एक विभिन्न धर्मों में मत अनेक
श्रीयंत्र : तंत्र शास्त्र में श्रीयंत्र की विशेष महिमा बताई गई है। इसे यंत्रराज की उपाधि दी गई है। इस यंत्र को धन वृद्धि, धन प्राप्ति, कर्ज से सम्बन्धित धन पाने के लिए, लोन इत्यादि प्राप्त होने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसकी स्थापना घर के पूजन कक्ष में करनी चाहिए।
लघु नारियल : यह नारियल, अमूमन नारियल से थोड़ा छोटा होता है। तंत्रशास्त्र में इसका खास महत्व बताया गया है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल। इसकी विधि-विधान से पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर इस पर न पड़े।
पढ़ें: ऐसा मंदिर जहां हवा में झूलता है मंदिर का एक खंभा
मोती शंख: मोती शंख एक बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का शंख माना जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार यह शंख बहुत ही चमत्कारी होता है। यह दिखने में बहुत ही सुंदर होता है। इसे घर में रखने से धन-संपत्ति बढऩे लगती है।
कौड़ी: यह समुद्र से निकलती है दिखने में यह बहुत साधारण होती है लेकिन इसका प्रभाव बहुत अधिक होता है। लक्ष्मीजी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं, और कौडिय़ां भी समुद्र से निकलती हैं इसलिए इसमें धन को अपनी ओर आकर्षित करने का प्राकृतिक गुण होता है।