_m.webp)
धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के आधार पर ही किसी जातक के भविष्य का निर्धारण किया जाता है। ज्योतिष मान्यता है कि हर राशि में मौजूद ग्रहों की स्थिति लगातार बदलती रहती है और इसका असर जातक के भविष्य पर भी होता है। मई माह की बात की जाए तो इस पूरे माह में 3 प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। 1 मई को बृहस्पति देव का वृषभ राशि में प्रवेश हो चुका है और अब इसके बाद 10 मई को बुध गोचर होगा और 14 मई को सूर्य गोचर होगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण मई माह में त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसका परिणाम 3 राशि वालों पर अच्छा होगा। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, त्रिग्रही योग के कारण 3 राशि वालों को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।
.jpeg)
त्रिग्रही योग के कारण मई माह में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। कारोबारियों का विस्तार होगा। करियर के लिए यह समय अच्छा है। ऑफिस में आपका प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा निवेश में भी फायदा हो सकता है।
.jpeg)
त्रिग्रही योग के चलते आपके रुके हुए कार्य अचानक पूरे हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत के कारण आपको अच्छी कमाई हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के दौरान आपका तबादला हो सकता है लेकिन प्रमोशन मिलने का कारण आपको अच्छी आय होगी।
.jpeg)
त्रिग्रही योग मिथुन राशि वालों का बैंक बैलेंस बढ़ा सकता है। आपको शेयर बाजार में अच्छा लाभ हो सकता है। अंगारक योग के कारण भी मिथुन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। सोच समझकर फैसला लेंगे तो आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'