• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Plant Upay: सावन खत्म होने में बचे सिर्फ 3 दिन, धन की कमी दूर करने के लिए करें तुलसी का ये उपाय

धर्म-शास्त्रों में सावन महीने में शिव जी की पूजा और तुलसी जी की पूजा विशेष मानी जाती है। यदि सावन के महीने में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 27 Aug 2023 01:56:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Aug 2023 01:56:52 PM (IST)
Tulsi Plant Upay: सावन खत्म होने में बचे सिर्फ 3 दिन, धन की कमी दूर करने के लिए करें तुलसी का ये उपाय
sawan month Tulsi upay

HighLights

  1. सावन माता लक्ष्मी और विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए भी खास है।
  2. शिव जी की पूजा और तुलसी जी की पूजा विशेष मानी जाती है।
  3. आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाते हैं, तुलसी के उपाय।

Tulsi Plant Upay: इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन खत्म होने में सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं। यह समय भगवान शिव के साथ-साथ माता लक्ष्मी और विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। धर्म-शास्त्रों में सावन महीने में शिव जी की पूजा और तुलसी जी की पूजा विशेष मानी जाती है। यदि सावन के महीने में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इन उपायों से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। आइए, जानते हैं कि सावन महीने में किए जाने वाले वे खास उपाय कौन-से हैं।

तुलसी का पौधा लगाना शुभ

सावन के महीने में अपने घर के बगीचे या किसी गमले में तुलसी का पौधा लगाना लाभकारी होता है। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। 30 अगस्त 2023 को सावन खत्म हो रहा है। इससे पहले घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें। साथ ही रोज शाम को तुलसी के पास दीपक लगाएं। ऐसा करना आपकी परेशानियों को खत्म कर देगा। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं। कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाएं। तुलसी के पौधे के आसपास हमेशा सफाई रखें। कभी भी इस पौधे को अपवित्र स्थिति में न छुएं।


केले का पेड़ बेहद शुभ

सावन के महीने में केले का पौधा लगाना भी शुभ होता है। केले का पौधा भगवान विष्णु को प्रिय है। केले के पेड़ की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। गुरु ग्रह सुख-समृद्धि और सौभाग्य देने वाला ग्रह है। गुरु शुभ हो तो जातक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। सावन महीने के खत्म होने से पहले अपने घर में केले का पौधा लगा लें। ऐसा करना आपको काफी लाभ देगा। गुरुवार और एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा जरूर करें।

Sawan Somwar 2023: सावन का आखिरी सोमवार है बेहद खास, हर मनोकामना होगी पूरी, बस करें ये काम

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'