• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पौधे में बांध दें ये एक चीज, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को काफी चमत्कारी माना गया है। तुलसी के पौधे को वास्तु दोष दूर करने वाला बताया गया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 13 Aug 2023 05:24:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Aug 2023 10:41:08 PM (IST)
Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पौधे में बांध दें ये एक चीज, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन
tulsi plant upay

HighLights

  1. जहां तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा मां लक्ष्मी वास करती हैं।
  2. वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को काफी चमत्कारी माना गया है।
  3. हर शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाएं।

Tulsi Vastu Tips: सभी घरों में तुलसी का पौधा जरूर लगाया जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा मां लक्ष्मी वास करती हैं। उस घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहती है। भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। तुलसी के बिना श्रीहरि की पूजा अधूरी मानी जाती है। वैज्ञानिक और आयुर्वेद की दृष्टि से देखें तो तुलसी के कई औषधीय लाभ हैं। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को काफी चमत्कारी माना गया है। तुलसी के पौधे को वास्तु दोष दूर करने वाला बताया गया है। शास्त्रों में तुलसी से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन-दौलत आती है।

तुलसी के पौधे से जुड़े उपाय

- वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को लेकर गुरुवार के दिन किया गया एक उपाय काफी लाभ देता है। तुलसी के पौधे में एक छोटा सा कलावा बांध दिया जाए, तो मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय से आप धनवान बन सकते हैं। ध्यान रखें कि कलावा बांधते समय मां लक्ष्मी से घर में सुख-समृद्धि देने की प्रार्थना करें। साथ ही मां लक्ष्मी के प्रति आभार व्यक्त करें।


- हर शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इस उपाय से जीवन में ऐश्वर्य, वैभव और धन बढ़ता है।

- रविवार और एकादशी के दिन को छोड़कर तुलसी को रोज जल चढ़ाएं। शाम के समय दीपक जलाकर संध्या वंदन करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।

Vastu Shastra: आज ही बेडरूम से हटा दें ये चीजें, बनती हैं दुर्भाग्य और क्लेश का कारण

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'