सनातन धर्म में मंत्रों का बहुत महत्व माना गया है। मंत्रों की शक्ति से असाधारण कार्यों को भी पूरा किया जा सकता है। आज के समय में भले ही आधुनिकता भरी दुनिया में किसी के पास इतना समय न हो कि वह मंत्र जाप आदि के लिए समय निकाल सके। लेकिन आज भी मंत्रों की शक्ति उतना ही महत्व रखती है। मंत्रों के नियमित जाप से आप हर प्रकार के रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको दवाइयों का उपचार भी जारी रखना होता है। आइये जानते हैं तीन ऐसे मंत्रों के बारे में जिनके जाप से आप हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं।
1. अच्छी सेहत का मंत्र
देहि सौभाग्यमारोग्यं, देहि मे परमं सुखं। रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि, द्विषो जहि।
दुर्गासप्तशती में बताए गए मंत्र का नियमित रूप से जाप करना चाहिए। इसके लिए प्रातःकाल उठकर स्नानादि करें और फिर एक ऊनी आसन बिछाकर मां दुर्गा के समक्ष इस मंत्र का एक माला यानी 108 बार जाप करे और मां दुर्गे से सेहतमंद जीवन की कामना करें।
2. हृदय रोग का मंत्र
क्क घन्नघ मित्रामहः आरोहन्नुत्तरां दिवम्। हृद्रोग मम् सूर्य हरि मांण् च नाश्यं’
ऋगवेद में बताए गए इस मंत्र का जाप करने से हृदय रोग की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इस मंत्र का नियमित जाप करने से आप हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। इस मंत्र का जाप सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात सूर्य के समक्ष करें।
3. सभी प्रकार की शारीरिक समस्याओं का मंत्र
‘क्क जूं सः माम्पालय पालय सः जूं क्क’
इस मंत्र का जाप ऊन के आसन पर उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना है। सबसे पहले भगवान शिव के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और फिर रूद्राक्ष की माला से कम से कम एक माला जप करें। इस मंत्र के प्रभाव से हर तरह की शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close
- # Mantra power
- # benefits of mantras
- # chanting method of mantras
- # shiva mantra
- # mantra for wealth
- # mantra for healthy body
- # mantra for health
- # goddess mantra
- # hanuman mantra
- # ganesh mantra
- # मंत्र शक्ति
- # मंत्रों का लाभ
- # मंत्रों की जाप विधि
- # शिव मंत्र
- # धन प्राप्ति मंत्र
- # निरोगी काया का मंत्र
- # सेहत का मंत्र
- # देवी मंत्र
- # हनुमान मंत्र
- # गणेश मंत्र