Vastu for Marriage: अच्छे लाइफ पार्टनर की खोज होगी खत्म, जरूर आजमाएं ये वास्तु उपाय
Vastu for Marriage यदि आप भी अपने जीवन में लाइफ पार्टनर की खोज कर रहे हैं या वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो सामान्य वास्तु नियमों का पालन करके भी इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 29 Oct 2022 03:21:37 PM (IST)
Updated Date: Sat, 29 Oct 2022 03:21:37 PM (IST)

Vastu for Marriage। हिंदू धर्म में मान्यता है कि शादी तो स्वर्ग में तय होती है। इस मुहावरे के बारे में हमने कई बार सुना भी है। दरअसल हिंदू धर्म में विवाह को एक संस्था की संज्ञा दी गई है। जिसमें दो लोग एक साथ आते हैं और दो परिवारों को आपस में जोड़ते हैं। भारत में विवाह को 16 संस्कारों में से एक "संस्कार" माना गया है और यह केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि इस देश की परंपरा और गौरवशाली संस्कृति का उत्सव है। कई बार लोगों को अपने लाइफ पार्टनर को खोजने में काफी दिक्कत आती है। वास्तु दोष के कारण विवाह में देरी, तलाक, अलगाव, जोड़ों में कलह जैसी समस्या भी देखने को मिलती है।
इसके अलावा आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोगों की वैवाहिक जिंदगी काफी तनाव के बीच गुजरती है और शादी के बाद रिश्तों में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के मुताबिक इन सब दोषों के पीछे असंतुलित ऊर्जा काम करती है। हमारे भीतर और आसपास की असंतुलित ऊर्जा ही हमारे जीवन को प्रभावित करती है। इस ऊर्जा में कोई भी गड़बड़ी या असंतुलन आने से एक सहज रिश्ते में भी कई बाधाएं आने लगती है।
यदि आप भी अपने जीवन में लाइफ पार्टनर की खोज कर रहे हैं या वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो सामान्य वास्तु नियमों का पालन करके भी इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। सबसे पहले तो प्रभावित व्यक्ति को ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जोड़ने का विचार मन में लाना होगा। वास्तु व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर विवाह के लिए वास्तु समाधान प्रदान करता है। हर व्यक्ति के लिए अनुकूल दिशा भी अलग-अलग होती है। अनुकूल दिशा का उपयोग करने से व्यक्ति विवाह और रिश्ते के मुद्दों में जल्द समाधान पा सकता है। वास्तु के मुताबिक अनाहत चक्र को सक्रिय करके उपयुक्त जीवन साथी की खोज खत्म की जा सकती है। इसके अलावा कुंडली में दोष पर भी विचार किया जाता है।