धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका बिजनेस कड़ी मेहनत के बाद भी उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रहा? क्या उधारी बढ़ती जा रही है और समय पर पेमेंट नहीं मिल पा रहे हैं? ऐसे में इसकी वजह वास्तु दोष (Vastu Tips) हो सकता है। खासकर अगर आपकी दुकान या ऑफिस में एनर्जी का फ्लो बाधित हो गया हो, तो बिजनेस पर इसका सीधा असर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) धन और ऊर्जा की दिशा मानी जाती है। इस दिशा को सही तरीके से सक्रिय करने पर रुका हुआ पैसा वापस आने लगता है, कस्टमर की संख्या बढ़ती है और मुनाफे में इजाफा होता है।
लाल दौड़ते घोड़े की तस्वीर इस दिशा में लगाने से बिजनेस में गति आती है। यह ऊर्जा और जल-तत्व के बीच संतुलन बनाकर सकारात्मकता को बढ़ावा देता है। ध्यान रखें कि घोड़ों के मुंह सामने की ओर हों। इस दिशा की दीवार पर लाल या नारंगी रंग करने से भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
यदि पेंट संभव न हो तो नारंगी पर्दे, कुशन या अन्य सजावटी वस्तुएं रख सकते हैं। साथ ही, वास्तु कलश भी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जा सकता है, जो शांति और समृद्धि को आकर्षित करता है। इन सरल उपायों से आप अपने व्यापार में मनी फ्लो को बेहतर बना सकते हैं और आर्थिक उन्नति की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
अस्वीकरण : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।