Vastu Tips For Bedroom: वास्तु Vastu का हमारे घर की बनावट से लेकर सजावट तक बहुत महत्व है। बहुत सारी चीजें वास्तु से प्रभावित होती हैं। ऐसे में हमें यह जान लेना चाहिये कि हमारे लिए क्या अनुकूल है और क्या प्रतिकूल है। कई बार इसका कारण कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं जो हमारे चैन और सुकून में बाधा पहुंचाता है। वास्तुशास्त्र में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है जो हमारे बेडरूम के चैन में बाधा पहुंचाता है। अपने खूबसूरत घर बनाते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है। स्पेस, कलर, फर्नीचर से लेकर विभिन्न ज्योतिषीय और वास्तु उपायों पर भी कई लोग विचार करते हैं। स्वस्थ मन, शरीर और आत्मा को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइये बेडरूम के लिए कुछ सामान्य वास्तु टिप्स देखें।
इन वस्तुओं को बेडरूम में तकिए के पास नहीं रखना चाहिए
- किताबें या समाचार पत्र को ना रखें। ऐसा कहा जाता है कि आपके अध्ययन से संबंधित किताबें, तकिए के नीचे अखबार या पत्रिकाएं। यह वास्तु को प्रभावित करता है।
- अपने जूते, सैंडल या फ्लिप-फ्लॉप कभी भी अपने सिर के पास या बिस्तर के नीचे न रखें। कहा जाता है कि इससे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि आपके बिस्तर का हेडबोर्ड मास्टर बेडरूम में दक्षिण या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। साथ ही बेडरूम का ईशान कोण खाली होना चाहिए।
-बिस्तर के सामने कोई शीशा नहीं। ऐसा कहा जाता है कि शयन कक्ष में दर्पण का मुख सीधे बिस्तर की ओर नहीं होना चाहिए। शीशे के लिए उत्तरी या पूर्वी दीवार एक अच्छी जगह है।
- बेडरूम में अगर संभव हो तो बिस्तर को हमेशा दक्षिण पश्चिम में रखें और बिस्तर आरामदायक होना चाहिए।
- बेडरूम में बिस्तर पर एक ही चादर बिछाएं। डबल बेड होने पर भी दो चादरें बिछानें से बचें।
- सोते समय बेडरूम की छत साफ दिखाई देनी चाहिए, कोशिश करिए की बेडरूम की छत पर बहुत ज्यादा डिजाइन आदि न बनवाएं।
- जूते-चप्पल आदि को बेडरूम में जगह न दें, इनसे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जो कि आपका मानसिक तनाव और परेशानी बढ़ाता है।
- बेडरूम में फटे-पुराने कपड़े और चादर-बिस्तर का ढ़ेर कभी मत लगने दीजिए। ये सब आर्थिक तंगी का कारण बनता है।
- प्लास्टिक के सामान जितना हो सके बेडरूम से बाहर रखें। टूटे हुए सामान और बेकार मशीनों को बेडरूम में जमा न करें। इनके कारण केतु का प्रभाव पड़ता है जो कि चैन और सुकून में परेशानी पैदा करता है।
- टी वी या टेलीविजन सेट को अपने कमरे से बाहर ही लिविंग रूम में रखें। अगर मजबूरी हो तो रात में सोते समय टीवी कवर से इसे जरूर ढ़क कर रखें।
- बेडरूम में मकड़ी का जाला और गंदगी जमा न होने दें। ये सब मानसिक तनाव पैदा करते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'