धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि उसे अपनी मनपसंद नौकरी मिले, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद हम असफल रह जाते हैं। Vastu Tips में कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर इंटरव्यू में सफलता की संभावना बढ़ाई जा सकती है।
हिंदू परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी की पूजा से होती है। इंटरव्यू पर जाने से पहले गणपति की आराधना करें और उन्हें सुपारी व मोदक अर्पित करें। यह शुभ फलदायी माना जाता है और बाधाएं दूर करता है।
वास्तु मान्यता है कि घर से निकलते समय दायां पैर आगे रखने से दिन शुभ रहता है और सफलता के अवसर बढ़ते हैं। इंटरव्यू के दिन इस छोटे से उपाय को जरूर अपनाएं।
अपने पर्स में कुछ चावल के दाने, गोमती चक्र या हल्दी की गांठ रखें। यह धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनाए रखता है और सफलता की संभावना बढ़ाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पीला रंग सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इंटरव्यू से पहले पॉकेट में पीले रंग का रूमाल या कपड़ा रखें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और अच्छे परिणाम की संभावना रहती है।
इन उपायों को अपनाने से न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि आपके प्रयासों को सही दिशा भी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें... Krishna Janmashtami 2025: अगर पाना चाहते हैं भगवान कृष्ण की कृपा-दृष्टि, जो पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप
अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।