• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips for Kitchen: खाना बनाते समय इन वास्तु नियमों का करें पालन, वरना अन्न-धन में होने लगेगी कमी

रसोई घर में खाना पकाने से पहले स्नान आदि से निवृत्त होकर रसोई की पूजा करनी चाहिए। इससे माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 06:53:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 11:09:31 PM (IST)
Vastu Tips for Kitchen: खाना बनाते समय इन वास्तु नियमों का करें पालन, वरना अन्न-धन में होने लगेगी कमी

धर्म डेस्क, इंदौर। Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को घर का एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा निवास करती हैं। मां अन्नपूर्णा भोजन की देवी मानी जाती हैं। मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं, तो घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। आइए, जानते हैं देवी अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

स्नान करके ही खाना बनाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर में खाना पकाने से पहले स्नान आदि से निवृत्त होकर रसोई की पूजा करनी चाहिए। इससे माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा आपको अपनी रसोई में देवी अन्नपूर्णा की तस्वीर भी लगानी चाहिए। इस तरह से आपको कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।


रात में न छोड़े जूठे बर्तन

अन्नपूर्णा माता की कृपा पाने के लिए हमेशा स्नान करके ही रसोई में प्रवेश करें। इसके अलावा अगर आप रात के समय रसोई में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं, तो अन्नपूर्णा माता और देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके कारण जीवन में धन संबंधी परेशानी आने लगती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी रात भर किचन में जूठे बर्तन छोड़कर न सोएं।

इन नियमों का करें पालन

  • वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि रसोई घर में कभी भी पानी और आग को एक-दूसरे के पास नहीं रखना चाहिए।
  • इसके अलावा रसोई गैस को दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना शुभ माना जाता है।
  • ध्यान रखें कि खाना खाते समय आपका मुंह उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'