धर्म डेस्क, इंदौर। Vastu Tips About Panchmukhi Hanuman: आज के दौर में जीवन में चुनौतियां कम होने का नाम नहीं लेती हैं। एक संकट से उभरते हैं, तो दूसरे को सामने खड़ा पाते हैं। ऐसे में आधात्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की अराधना करनी चाहिए। वह एक ऐसे देवता है कि जिनका नाम लेने भर से संकट दूर हो जाते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान श्रीराम के सामने चुनौतियां खड़ी हुईं, तो उनकी मदद के लिए हनुमान जी ने पंचमुखी अवतार लिया था। अब आप भी अपने जीवन से संकट को दूर करने के लिए घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे पंचमुखी में हनुमान जी के हर मुख का अर्थ क्या है। आप किस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं।
यह मुख पूर्व दिशा की ओर होता है। इससे दुश्मनों की हार होती है
यह मुख पश्चिम दिशा की ओर होता है। इससे जीवन में आने वाली हर समस्या दूर होती है।
यह मुख उत्तर दिशा की ओर होता है। इससे लंबी उम्र और शक्ति मिलती है।
यह मुख दक्षिण दिशा की ओर होता है। इससे निडरता आती है व तनाव से मुक्ति मिलती है।
यह मुख आकाश दिशा की ओर होता है। इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।