Vastu Tips: घर में लगा रहे हैं बांस का बोनसाई तो इन बातों की रखें सावधानी
Vastu Tips बांस का पौधा हमेशा छोटा ही होना चाहिए। बोनसाई बांस के पौधे को कभी भी जमीन पर नहीं लगाना चाहिए
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 21 Apr 2023 11:33:11 AM (IST)
Updated Date: Fri, 21 Apr 2023 11:33:11 AM (IST)

Vastu Tips । वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कई पौधे के लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है। हालांकि इन सभी पौधों को लगाते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी पड़ती है। वास्तु नियमों के मुताबिक यदि पौधों को नहीं लगाया जाता है तो इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगते हैं। आज हम बांस के बोनसाई पौधे से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में बात करेंगे। इन्हें यदि नियमों के साथ घर में लगाया जाए तो दुर्भाग्य भी सौभाग्य में तब्दील हो जाता है।
बहुत ज्यादा छोटा होना चाहिए बोनसाई बांस का पौधा
बांस का पौधा हमेशा छोटा ही होना चाहिए। बोनसाई बांस के पौधे को कभी भी जमीन पर नहीं लगाना चाहिए। बोनसाई पौधे को भी यदि जमीन पर लगा दिया जाए तो यह धीरे-धीरे काफी ज्यादा बड़ा हो जाता है और यह फिर वास्तु के लिहाज सकारात्मक ऊर्जा नहीं देता है। बोनसाई बांस के पौधे को हमेशा गमले में लगाना चाहिए और 3 फीट से ज्यादा होने पर छंटाई शुरू कर देना चाहिए।
इस दिशा में न रखें बोनसाई बांस
वास्तु शास्त्र में बोनसाई बांस के पौधे के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। बांस के पौधे को भूलकर भी दक्षिण-पश्चिम दिशा के मध्य स्थान पर नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में कोई भी पौधा रखना वास्तु नियमों के अनुकूल नहीं होता है। उत्तर-पूर्व के साथ उत्तर पश्चिम दिशा में भी बांस का बोनसाई पौधा रखा जा सकता है।
कभी सूखने न दें बांस का पौधा
वास्तु के अनुसार घर में पौधे कभी भी सूखे हुए नहीं होने चाहिए। यह घर और परिवार में नेगेटिविटी लेकर आते हैं। अगर बांस का पौधा सूखने लगे तो इस पर ध्यान देना चाहिए। यह दोबारा हरा भरा न हो तो इसे तत्काल हटाकर दूसरा नया बोनसाई पौधा लगा देना चाहिए।
परिवार में रिश्ते होते हैं मजबूत
वास्तु के अनुसार घर में यदि बांस का बोनसाई लगाया जाता है तो पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है और परिवार में शांति बनी रहती है। बांस के पौधे को हमेशा साफ-सुथरे स्थान पर ही रखना चाहिए। यह पौधा अपवित्र स्थान पर रखने या लगाने से अशुभता का कारण बनता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'