धर्म डेस्क। आज के समय में कई लोग ऐसे हैं, जो नौकरी में बढ़ते काम के प्रेशर की वजह से अपना कोई बिजनेस कर रहे हैं और कारोबार में खूब तरक्की हो रही है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें अधिक मेहनत करने के बाद भी बिजनेस में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, तो इसकी वजह वास्तु दोष हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु दोष की समस्या में व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसका प्रभाव काम भी पर देखने को मिलता है। अगर आपको भी बिजनेस (Vastu Tips for Business) में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है और काम में नुकसान हो रहा है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वास्तु शास्त्र के उपायों के बारे में, जिनको करने से बिजनेस में अधिक वृद्धि होगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा की आग्नेय कोण कहा जाता है। यह दिशा धन, ऊर्जा और समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है। यदि इस दिशा में ऊर्जा का प्रवाह सही कर लिया जाए, तो रुके हुए पेमेंट्स समय पर मिलने लगते हैं। बिजनेस ग्रो करने लगता है।
कस्टमर्स की संख्या दुकान में बढ़ने लगती है। यदि आप इस इस दिशा को सक्रिय कर लेते हैं, तो आपके बिजनेस में पैसों का फ्लो बढ़ने लगेगा। इससे आपको मुनाफा भी ज्यादा होने लगेगा।
वास्तु में लाल घोड़े गति और ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं, जो जल और अग्नि तत्वों के बीच संतुलन बनाते हैं। दौड़ते हुए घोड़ों के मुंह सामने की तरफ वाली तस्वीर लगाने से बिजनेस में पैसों का फ्लो बढ़ने लगता है। इससे रुके हुए पेमेंट्स होने लगते हैं।
इस दीवार पर लाल या नारंगी रंग कर सकते हैं, जो रचनात्मकता, गर्मजोशी और सकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करता है। आप शांति और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए दक्षिण पूर्व कोने में वास्तु कलश रख सकते हैं।
अगर आप दीवार कलर नहीं कर सकते हैं, तो वहां नारंगी रंग के पर्दे, कुशन आदि जैसे सजावट के सामान रखकर भी इस दिशा को संतुलित कर सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।