Vish Yoga: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। दो या दो से अधिक ग्रहों की बनने वाली युति या तो शुभ होती है या फिर अशुभ। शनिवार को भी शनि व चंद्रमा की युति बन रही है और एक विशेष योग बन रहा है। इसे विष योग कहा जाता है। इस योग को ज्योतिष में अशुभ योग कहा जाता है। पं. सुनील चौपड़ा के मुताबिक हालांकि यह योग हर राशि व जातक के लिए अशुभ नहीं होता। लेकिन कुछ राशियों के लिए अशुभ होता है। शनिवार को जो विष योग बन रहा है वह तीन राशियों कर्क, कन्या व मीन राशि के लिए अधिक अशुभ है। इसलिए इन राशि वालों को सावधानी बरतना जरूरी है।
विष योग कर्क राशि वालों के लिए अशुभ है क्योंकि इस राशि के जातकों के अष्टम भाव में विष योग बनेगा और कर्क राशि का स्वामी स्वयं उसी भाव में विराजमान है। इसलिए, यह आपके लिए एक विनाशकारी स्थिति होने जा रही है। चूंकि इस राशि पर पहले से ही शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए भी अधिक परेशानी वाली बात है।
क्या करें उपाय
- विष योग के दौरान नया या महत्वपूर्ण काम शुरू करने से बचें।
- स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे।
- बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
- वाहन चलाते समय या धन का निवेश करते समय सावधानी बरतें।
शनि व चंद्रमा की युति से बनने वाले विष योग से प्रभावित होने वाली दूसरी राशि कन्या है। कन्या राशि के जातकों के छठे भाव में यह योग बनेगा और इस राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आएगा। इस दौरान आपके शत्रु परेशान कर सकते हैं और आपकी शांति भंग हो सकती है।
क्या करें उपाय
- विष योग के दौरान किसी भी शत्रु या व्यक्ति से न उलझें।
- अत्याधिक व अनावश्यक खर्चों से बचें।
- कार्यस्थल पर सावधान रहें और सावधानी से काम करें।
मीन राशि
मीन राशि में विष योग बारहवें भाव में बनेगा। इसका असर यह होगा कि अनचाही यात्रा हो सकती है और विवाद या झगड़ा हो सकता है। आपकी कोई चीज या सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। साथ ही आप अपना सामान खो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आप पर कोइ्र झूठा आरोप भी लग सकता है।
क्या करें बचाव
- विष योग में आप सतर्कता बरतें और यात्रा करने से बचें।
- शत्रुओं या किसी अन्य व्यक्ति से न उलझें और बहस न करें।
- स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।