
वैदिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि बड़े-बड़े राजा अपने शत्रुओं का छलपूर्वक अंत करने के लिए वास्तविक 'विषकन्या' का प्रयोग किया करते थे। जिनका चुनाव बचपन से ही किया जाता है। किस कन्या को विषकन्या बनाया जा सकता है यह उसकी कुंडली से पता चलता था।
ये तो हुई प्राचीन काल की बात लेकिन वर्तमान में यदि आप किसी लड़की या किसी लड़के से विवाह करने वाले हैं तो यह जान लेना बहुत जरूरी है कि लड़का 'विषपुरुष' या लड़की 'विषकन्या' तो नहीं?
दरअसल इस बात का पता लगाया जा सकता है। यदि जन्म के समय लड़की या लड़के की जन्मकुंडली में यदि 'विषकन्या' या 'विषपुरुष योग' बना हो तो विवाह के समय इस दोष की जांच-परख कर लेनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो दाम्पत्य जीवन में हानि हो सकती है। ऐसे में आप किसी विद्वान ज्योतिषी की मदद ले सकते हैं।
विवाह पूर्व भद्रा तिथियों द्वितीया सप्तमी एवं द्वादशी तिथियों में जन्म लेने वाली कन्याओं का विचार अवश्य करना चाहिए। किसी भी कन्या के जन्म के समय यदि रविवार का दिन हो, द्वितीया तिथि पड़ रही हो व आश्लेषा या शतभिषा नक्षत्र हों तो इन योगों के मध्य जन्म लेने वाली कन्या को ज्योतिष में 'विषकन्या योग' में माना गया है।
अन्य संयोगों जैसे: सप्तमी तिथि हो, मंगलवार का दिन हो, आश्लेषा, बिशाखा या विशाखा नक्षत्र हों, तब भी 'विषकन्या योग' होता है। जब सप्तमी या द्वादशी तिथि को शनिवार का दिन हो और कृतिका नक्षत्र हो तो उसमें जन्म लेने वाली कन्या की कुंडली में विषकन्या योग बनता है। जब शतभिषा नक्षत्र हो, मंगलवार का दिन हो और द्वादशी तिथि हो तो इस योग में भी जन्म लेने वाली कन्या विषकन्या होती है।
पढ़ें: माथे की चंद लकीरें बता देती हैं इस तरह भविष्य
विषकन्या योग का खंडन: यदि ऐसी लड़की जिसकी कुण्डली में विषयोग निर्मित हुआ हो, उसके जन्मचक्र में सप्तम स्थान को शुभ ग्रह देख रहे हों अथवा सप्तमेश सप्तम भाव में ही बैठा हो तो इस कुयोग का प्रभाव सीमित हो जाता है। यदि जातिका की कुण्डली में विषकन्या योग के साथ ही गजकेसरी योग भी बन गया हो तो ऐसी दशा में विषकन्या योग का प्रभाव उसकी जिंदगी को प्रभावित नहीं करेगा।