Women Hair Wash: महिलाएं किस दिन बाल धोएं, किस दिन नहीं, शास्त्रों में है उल्लेख, आर्थिक स्थिति पर पड़ता है असर
Women Hair Wash: विवाहित महिलाओं को गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। यदि आप किसी भी दिन व्रत रखते हैं तो उस दिन भूलकर भी बाल नहीं धोना चाहिए।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 21 Nov 2022 11:27:20 AM (IST)
Updated Date: Mon, 21 Nov 2022 11:27:20 AM (IST)

Women Hair Wash: भारतीय समाज में नारी शक्ति का विशेष महत्व है। वहीं शास्त्रों में महिलाओं से जुड़ी नियम भी बताए हैं। ऐसे ही कुछ नियम महिलाओं के बाल धोने को लेकर है। कहा गया है कि अगर कोई महिला इन नियमों का पालन नहीं करती है तो इसका बुरा असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन बाल धोना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है इसलिए महिलाओं को इस दिन अपने बालों को जरूर साफ करना चाहिए। इस दिन बाल धोने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। वहीं अगर आप एक बेटे की मां हैं या आपको बेटा पैदा करने की इच्छा है तो आपको शुक्रवार के दिन अपने बाल जरूर धोने चाहिए। इतना ही नहीं शुक्रवार के दिन बाल कटवाना भी शुभ माना जाता है।
बाल कब धोएं और कब नहीं
कुंवारी कन्याओं को भूलकर भी बुधवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। खासकर जिन लड़कियों के छोटे भाई होते हैं, उन्हें बुधवार के दिन बाल धोने की गलती नहीं करनी चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि जो कन्या के भाई बुधवार के दिन बाल धोते हैं, उन्हें कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बुधवार के दिन बाल न धोएं।
अक्सर देखा जाता है कि कोई भी शुभ प्रसंद या त्यौहार आता है तो महिलाएं अपने बालों का ट्रीटमेंट करवाती हैं और उन्हें कटवाने या धोने से पहले बिल्कुल नहीं सोचती, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी शुभ मुहूर्त या शुभ पर्व पर, खासकर पूर्णिमा, एकादशी और अमावस्या के दिनों में भी बाल नहीं धोने चाहिए और न ही कटवाने चाहिए। ये सभी कार्य आपको शुभ तिथि से पहले ही कर लेने चाहिए।
यदि आप किसी भी दिन व्रत रखते हैं तो उस दिन भूलकर भी बाल नहीं धोना चाहिए। जैसे सोमवार का व्रत करना है, उससे एक दिन पहले केश धोकर पवित्र कर लेना चाहिए। अगर किसी कारणवश व्रत के दिन बाल धोने पड़ें तो आप बालों में कच्चा दूध लगाकर बालों को धो सकते हैं।
इसके अलावा विवाहित महिलाओं को गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसे में अगर आप गुरुवार के दिन बाल धोते हैं तो इससे घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति को जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंत में आपको बता दें कि शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है इसलिए इस दिन न तो बालों में तेल लगाएं और न ही बालों को साफ करें।