नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर, Achleshwar Mandir Gwalior: शिव भक्तों की आस्था का केंद्र अचलेश्वर मंदिर सावन महीने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पवित्र माह शुरू होने से पहले ही अभिषेक की योजना भी बना ली गई है।
सावन मास में यहां 24 घंटे में से 19 घंटे अभिषेक होंगे। रात में एक घंटे के लिए और दोपहर में तीन घंटे के लिए मंदिर के पट बंद होंगे। पूरे माह देवाधिदेव महादेव को बेलपत्र अर्पित करने वाली 10 टोलियों व प्रतिदिन चार-चार परिवारों ने अभिषेक करने के लिए स्टॉल बुक कराये हैं। अब अभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु वेटिंग में रहेंगे।
टोली को अभिषेक के लिए डेढ़ घंटा और परिवार के लिए एक घंटा तय किया है। अभिषेक के लिए पुजारी भी स्लॉट के हिसाब से तय कर दिये हैं। सोमवार को टोलियों के अलावा अभिषेक के लिए कोई स्लॉट बुक नही किया गया है।
सावन सोमवार को दर्शनार्थियों की संख्या सुबह से लेकर रात तक अधिक होती है। पूरे मास देवाधिदेव महादेव को बेलपत्र अर्पित करने वाली10 टोलियों ने निर्धारित 6100 रुपये की राशि जमा करा कर स्लॉट बुक कर लिया है।
प्रत्येक टोली को अभिषेक करने के लिए डेढ़ घंटे का समय मिलेगा। एक टोली से 10 से 11 लोग रहेंगे। पारिवारिक अभिषेक के एक घंटे का समय रहेगा। चार परिवार प्रतिदिन अभिषेक कर सकेंगे।
120 श्रद्धालुओं ने प्रति अभिषेक 500 रुपये जमा कराकर स्लाट बुक किये हैं। स्लाट बुक होने के बाद आने वाले श्रद्धालु अब प्रतिक्षारत सूची में हैं। मंदिर संचालन समिति ने टोलियों के लिए डेढ़ घंटे और व्यक्तिगत अभिषेक के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया है।
अचलेश्वर मंदिर अभिषेक का सिलसिला रात 11 बजे से शुरू हो जायेगा। रात एक बजे से दो बजे तक मंदिर की सफाई के लिए पट बंद होंगे। उसके बाद निरंतर टोलिया अभिषेक करेंगी। इसके बाद दोपहर के समय व्यक्तिगत अभिषेक होंगे। दोपहर को मंदिर के पट दो बजे से पांच बजे तक बंद रहेंगे।
सामार्थ्य के अनुसार देनी होगी- अभिषेक के लिए जल और सफाई की व्यवस्था मंदिर संचालन समिति करेगी। पूजन सामग्री की व्यवस्था श्रद्धालु को स्वयं करने के साथ अभिषेक कराने वाले आचार्य को दान-दक्षिण श्रद्धालु को सामार्थ्य के अनुसार देनी होगी।