Agni Panchak 2022: नवंबर के अंत में लगेगा 'अग्नि पंचक', इस दौरान बरतें सावधानियां
Panchak November 2022: चंद्रमा का गोचर जब कुंभ और मीन राशि में होता है तो उस समय चक्र को पंचक कहते हैं। इन 5 दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है। वहीं जो पंचक मंगलवार के दिन से शुरू हो रहा हो उसे अग्नि पंचक कहते हैं।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 27 Nov 2022 07:37:20 AM (IST)
Updated Date: Sun, 27 Nov 2022 07:37:20 AM (IST)

Panchak November 2022: नवंबर का महीना जल्द ही खत्म होने वाला है और इस महीने के अंत में अग्नि पंचक लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में पंचक को अशुभ नक्षत्र माना जाता है और इनमें भी अग्नि पंचक को ज्यादा दूषित माना जाता है। पंचक के दौरान किए गए कार्य के दुष्परिणाम पांच गुना बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप कोई भी बड़ा व शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो पहले किसी ज्योतिष विशेषज्ञ के जरुर जान लें। इसके अलावा इस दिन किन विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए आइए जानते हैं-
नवंबर 2022 में कब लगेगा अग्नि पंचक
हिंदू पंचांग के अनुसार, अग्नि पंचक 29 नवंबर 2022, मंगलवार को रात 07 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगा और अगले पांचवे दिन तक यानी 4 दिसंबर 2022 रविवार को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगा। इन पांच दिनों में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।
अग्नि पंचक के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम
- अग्नि पंचक के दौरान मशीनरी, औजारों और निर्माण कार्य से जुड़े सामानों को खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि इस समय आग लगने का डर ज्यादा होता है जिससे की और नुकसान हो सकता है।
- अग्नि पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार यह दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है।
- मान्यता है कि अग्नि पंचक में मंगल से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए।
- इसके अलावा अग्नि पंचक के दौरान क्रोध करने से बचकर रहें, इससे आपको हानि पहुंच सकती है, साथ ही वाणी पर संयम रखें।
क्या है अग्नि पंचक?
शास्त्रों के अनुसार, चंद्रमा का गोचर जब कुंभ और मीन राशि में होता है तो उस समय चक्र को पंचक कहते हैं। इन 5 दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है। वहीं जो पंचक मंगलवार के दिन से शुरू हो रहा हो उसे अग्नि पंचक कहते हैं।