By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 22 Apr 2023 09:24:53 AM (IST)
Updated Date: Sat, 22 Apr 2023 10:19:11 AM (IST)
Akshaya Tritiya 2023 । आज अक्षय तृतीया पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस साल अक्षय तृतीया पर्व बेहद खास होने वाला है क्योंकि अक्षय तृतीया के दिन 5 बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं, जो आर्थिक लाभ और धन वृद्धि की दृष्टि से बहुत ही शुभ माने गए हैं। इस बार अक्षय तृतीया पर एक साथ 5 अद्भुत योग बन रहे हैं, जो लोगों को आर्थिक रूप से विशेष लाभ देंगे। करियर में बेहतरीन अवसर मिलने के साथ-साथ उनके व्यवसाय में भी प्रगति होगी। यहां जानें हर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अक्षय तृतीया का पर्व -
मेष राशि
अक्षय तृतीया 2023 का पर्व मेष राशि के जातकों के लिए खास है। इस राशि के लिए पंचग्रही योग बन रहा है, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस दिन यदि आप दान-पुण्य करते हैं तो यह आपके लिए अधिक फलदायी होगा।
मिथुन राशि
अक्षय तृतीया 2023 पर बन रहे शुभ योग के कारण मिथुन राशि वालों का कोई पुराना रोग दूर होगा। मिथुन राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज के दिन कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं और व्यापार के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में कर्क राशि वालों सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदते हैं तो यह आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है और कोई बड़ा लाभ भी होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। अक्षय तृतीया के दिन किसी पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है और परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया 2023 का पर्व बहुत शुभ हो सकता है। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अक्षय तृतीया 2023 के दिन आपको धन लाभ भी हो सकता है और अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है, लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि धन को सोच-समझकर खर्च करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया 2023 का पर्व मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। तुला राशि वालों को अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य करना चाहिए, जिससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ नई नौकरी का योग भी बन सकता है।
वृश्चिक राशि
अक्षय तृतीया 2023 का यह पर्व वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। यह पंचग्रही योग बहुत फायदेमंद हो सकता है। करियर में सफलता मिलेगी और नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आज के दिन दान अवश्य करना चाहिए, यह आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया 2023 का पर्व बहुत ही शुभ है और उनकी साढ़े साती समाप्त हो जाएगी। पंचग्रही योग लाभकारी रहेगा। कोई भी निवेश सोच समझकर करें ताकि आपका व्यापार लाभदायक हो सके।
मकर राशि
अक्षय तृतीया 2023 का पर्व मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर अच्छा माहौल रहेगा, जिससे आपकी तरक्की होगी और रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। दान-पुण्य करते हैं तो यह आपके व्यापार और नौकरी के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
अक्षय तृतीया 2023 कुंभ राशि के जातकों के लिए फलदायी है। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और यह पर्व बहुत ही शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है और इस दौरान सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया 2023 बहुत ही शुभ योग बन रहा है। अक्षय तृतीया के दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है और जो लोग पहले से कार्यरत हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है जो उनके लिए फायदेमंद हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों के लिए भी यह समय शुभ अवसर प्रदान कर सकता है और आपको सफलता मिल सकती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'