Amarnath Yatra 2023: किसी भी धार्मिक यात्रा को करने से पहले उसकी प्लानिंग करना और उसके अनुरूप सभी तैयारी करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में इस वर्ष आप बाबा अमरनाथ के दर्शन करने का सोच रहे हैं तो जल्दी से यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लीजिए। अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुका है। यात्रा 1 जुलाई 2023 से प्रारंभ हो जाएगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी। यानी 62 दिनों तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। यात्रा के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से करा सकते हैं।
अमरनाथ के दौरान सभी यात्रियों को आवास, भोजन, पानी, बिजली और सुरक्षा समेत सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। समय-समय पर यात्रियों को मौसम की जानकारी एक ऐप के माध्यम से मिलती रहेगी। श्री अमरनाथजी साइन बोर्ड के तहत सुबह शाम आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए आपको गूगल पर जाकर श्री अमरनाथ साइन बोर्ड की वेबसाइट jksasb.nic.in को ओपन करना होगा। यहां दिए गए निर्देशों को फॉओ करते हुए आवेदन भरना होगा। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा इससे आपकी वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होगी। आवेदन को आगे बढ़ाए और आपको एसएमएस के तहत जानकारी भेजी जाएगी। इसके बाद आपको फीस पेमेंट करना होगा। अब आपको यात्रा का परमिट मिल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आप बैंक के द्वारा करा सकते हैं।
बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए इस यात्रा पर 13 से 75 साल के लोग जा सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को यात्रा पर आने की अनुमति नहीं है। अमरनाथ यात्रा के लिए बैंकों से रजिस्ट्रेशन कराने पर अलग-अलग चार्ज है। वहीं अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो 100 से 220 रुपये तक खर्च करना होगा। हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए आपको 13 हजार रुपये देना होगा।
अमरनाथ यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाते रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर रिव्यू मीटिंग भी की थी। इस मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और अन्य आला अफसरों की मौजूदगी थी। इस समीक्षात्मक बैठक के बाद अमरनाथ यात्रा की घोषणा की गई थी। बता दें कि अमरनाथ यात्रा दोनों मार्गों-अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल से शुरू होगी. इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।