अमरनाथ यात्रा 2025
अमरनाथ यात्रा के दो रुट हैं। पहला बालटाल मार्ग, जो लगभग 16 किमी का है। इसमें अधिक खड़ी चढ़ाई है। दूसरा पहलगाम मार्ग, जो लगभग 48 किमी लंबा है। यहां धीमी चढ़ाई है। अधिक उम्र वाले या कम अनुभवी ट्रेकर्स इस रास्ते से जाते हैं।
Publish Date: Wed, 02 Jul 2025 12:38:34 PM (IST)
Updated Date: Wed, 02 Jul 2025 12:38:34 PM (IST)
Amarnath Yatra 2025: हर साल देश के कोने-कोने से लाखों तीर्थयात्री जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा करते हैं। यह गुफा समुद्र तल से 12,700 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है और इसमें प्राकृतिक रूप से बना बर्फ का शिवलिंग है, जिसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है।
अमरनाथ यात्रा सिर्फ ट्रैकिंग नहीं, यह एक धार्मिक यात्रा है जो आपकी आस्था, आपके स्वास्थ्य और आपके धैर्य की परीक्षा लेती है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) यात्रा का आयोजन करता है।
श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलेगी।
सफल और सुरक्षित तीर्थयात्रा के लिए पहले से पंजीकरण जरूरी है।