• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

अचलेश्वर मंदिर में आज मचेगा अन्नकूट का उल्लास, 40 हजार से अधिक श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसादी

रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर और जीवायएमसी क्लब में प्रसादी तैयार करने का काम शुरू हो गया।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 10:43:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 10:47:06 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अचलेश्वर मंदिर में आज मचेगा अन्नकूट का उल्लास, 40 हजार से अधिक श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसादी
तैयार होती अन्नकूट की प्रसादी।

HighLights

  1. बड़ी मात्रा में तैयार हो रही प्रसादी
  2. कूपन के आधार पर रहेगी वितरण व्यवस्था
  3. प्रसादी पैक कराकर घर ले जाने की सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नगर के प्रमुख आस्था केंद्र प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार, 16 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर और जीवायएमसी क्लब में प्रसादी तैयार करने का काम शुरू हो गया।

नवगठित न्यास की ओर से करीब 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है।

प्रसादी वितरण के लिए व्यापक इंतजाम

न्यास के सचिव राजकुमार माहेश्वरी ने बताया कि अन्नकूट के लिए 40 क्विंटल रामभाजा, 30 क्विंटल आटे की पूड़ी, पांच क्विंटल मूंगदाल की नुकती और 10 क्विंटल शक्कर की नुकती तैयार की जा रही है। प्रसादी वितरण के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। न्यास के सदस्यों को जारी कूपन के आधार पर जीवायएमसी ग्राउंड में प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था रहेगी। कूपन के माध्यम से प्रसादी का पैकेट भी प्राप्त किया जा सकेगा।


घर ले जाने के लिए भी प्रसादी पैक कराने की सुविधा

कार्यकारी न्यासी महेश मुद्गल व अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर से घर ले जाने के लिए भी प्रसादी पैक करा सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये दान स्वरूप देने होंगे।

करीब 10 हजार लोगों को प्रसादी पैकिंग की व्यवस्था की गई है। दीप महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

अन्नकूट महोत्सव की तैयारियों के बीच न्यास के सदस्यों तक कूपन व्यवस्थित तरीके से नहीं पहुंच पाने की समस्या भी सामने आई। रविवार को कूपन प्राप्त करने के लिए सदस्यों की भीड़ लगी रही।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।