ग्वालियर के प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में आज अन्नकूट महोत्सव, 5000 श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी
अन्नकूट महोत्सव को लेकर मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। जिसकी शुरुआत सुंदरकांड पाठ से होगी।
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:44:48 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:57:50 AM (IST)
मंदिर में विराजमान भगवान द्वारिकाधीश। नईदुनियाHighLights
- सुंदरकांड पाठ और विशेष शृंगार से होगी शुरुआत
- भगवान द्वारिकाधीश और रुक्मणी का होगा पूजन
- पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार, 14 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से होगी। इसके बाद भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और शृंगार किया जाएगा।
आयोजन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट प्रसाद की व्यवस्था की गई है। उत्सव को लेकर मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है।
विशेष पूजा भी होगा मंदिर में
द्वारिकाधीश मंदिर समिति के अध्यक्ष पारस जैन व महामंत्री जगदीश मित्तल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर मंदिर में विराजित भगवान द्वारिकाधीश, माता रुक्मणी और माता कुब्जा सहित सिद्ध विग्रहों का विशेष पूजन किया जाएगा।
इसके साथ ही पवनपुत्र हनुमान और आदिशक्ति का भी मनोहारी शृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति की ओर से प्रसादी वितरण सहित आयोजन की सभी तैयारियां की जा रही हैं।