• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को इसलिए हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, एक साथ बन रहे कई शुभ संयोग

Ayodhya Ram Mandir पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, प्रभु श्री राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में ही हुआ था।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 12:25:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jan 2024 12:29:05 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को इसलिए हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, एक साथ बन रहे कई शुभ संयोग

HighLights

  1. सनातन धर्म में कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है।
  2. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 पौष माह के द्वादशी तिथि को चुना गया है।
  3. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग जैसे शुभ योग भी निर्मित हो रहे हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी इन दिनों जोरों पर हैं और देशभर में इसको लेकर उत्साह का माहौल है। देश में हर रामभक्त इन दिनों 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 22 जनवरी का दिन हिंदू पंचांग के हिसाब के बेहद खास है क्योंकि इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ-साथ कई शुभ संयोग निर्मित हो रहे हैं।

अभिजीत मुहूर्त में हुआ था प्रभु राम का जन्म

पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, प्रभु श्री राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में ही हुआ था। 22 जनवरी 2024 को सोमवार के दिन मृगशीर्ष नक्षत्र में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 बजे से शुरू होकर 12.54 बजे तक रहेगा। इस कारण इस मुहूर्त को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ माना गया है। इस शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने से प्रभु श्री राम सदैव मूर्ति में विराजमान रहेंगे।


naidunia_image

प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त

सनातन धर्म में कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 पौष माह के द्वादशी तिथि को चुना गया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग जैसे शुभ योग भी निर्मित हो रहे हैं। साथ ही इस दौरान मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, जो काफी शुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'