• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

एक ही पंडाल में 3 धाम! भोपाल में बन रही 35 लाख की झांकी, 80 फीट के पहाड़ पर होंगे भोलेनाथ के दर्शन…नीम करोली बाबा भी विराजेंगे

भोपाल के बरखेड़ा में इस बार शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अनोखा अनुभव मिलेगा। दुर्...और पढ़ें

By Daksha VaidkarEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 01:32:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 01:36:04 PM (IST)
एक ही पंडाल में 3 धाम! भोपाल में बन रही 35 लाख की झांकी, 80 फीट के पहाड़ पर होंगे भोलेनाथ के दर्शन…नीम करोली बाबा भी विराजेंगे
उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के कैंची धाम की तर्ज पर भोपाल के बरखेड़ा में तैयार हो रही भव्य नवरात्रि झांकी।

धर्म डेस्क, मध्यप्रदेश। शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान राजधानी भोपाल के विजय मार्केट (बरखेड़ा) में श्रद्धालुओं को एक ही झांकी के अंदर देश के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों का अनुभव प्राप्त होगा। यहां उत्तराखंड के प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के 'कैंची धाम', राजस्थान के प्रसिद्ध 'कांबेश्वर मंदिर' और माता रानी के 'गुफा स्वरूप दरबार' की भव्य प्रतिकृति तैयार की जा रही है।

करीब 35 लाख रुपए की अनुमानित लागत से लगभग 65 हजार वर्गफीट के विशाल क्षेत्रफल में इस भव्य झांकी का निर्माण पश्चिम बंगाल से आए मुख्य मूर्तिकार-कलाकार पवित्र राय और उनकी 32 लोगों की टीम डेढ़ महीने से लगातार किया जा रहा है।


विशाल शिव द्वार से शुरू होगी कैंची धाम की यात्रा

दुर्गा उत्सव समिति (विजय मार्केट, बरखेड़ा) के उपाध्यक्ष सुनील गंगवानी के अनुसार, झांकी परिसर का प्रवेश द्वार एक विशाल 'शिव द्वार' के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा-

  • प्रवेश द्वार के बाद श्रद्धालु नीम करौली बाबा के कैंची धाम मंदिर के स्वरूप के दर्शन करेंगे। यहां कटआउट्स और प्रतिमाओं के माध्यम से बाबा के जीवन से जुड़े पावन प्रसंग- खास कर के ट्रेन से उतारे जाने वाली सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना का दृश्य दर्शाया जाएगा।
  • बाबा की प्रतिमा के साथ उनके द्वारा स्थापित श्री हनुमान जी महाराज के पावन स्वरूप को भी यहां निर्मित किया जा रहा है।

80 फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ी पर होंगे भोलेनाथ के दर्शन

झांकी के दूसरे मुख्य आकर्षण के रूप में राजस्थान के प्रसिद्ध कांबेश्वर मंदिर का भव्य स्वरूप उभारा जा रहा है-

  • इसके लिए परिसर में लगभग 80 फीट ऊंची विशाल पहाड़ी का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के दर्शन मार्ग को ऊंचे-नीचे बर्फीले पहाड़ों के मनोरम प्राकृतिक दृश्य के रूप में सजाया जाएगा।
  • पहाड़ी के शीर्ष पर श्रद्धालु भगवान शिव (शिवलिंग) के दर्शन कर सकेंगे।

24 फीट चौड़ी गुफा में विराजेगी माता रानी की प्रतिमा

झांकी के तीसरे और मुख्य हिस्से में गुफा के स्वरूप में देवी दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जा रहा है-

  • लगभग 24 फीट चौड़े और 15 फीट ऊंचे इस गुफा रूपी दरबार के भीतर भगवती की मुख्य प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की जाएगी। प्रतिमा निर्माण का कार्य तेजी से जारी है।

मेले का आकर्षण: झूले और फूड स्टॉल्स

झांकी परिसर में श्रद्धालुओं व बच्चों के मनोरंजन और जलपान के लिए विशेष झूले और विभिन्न खान-पान के स्टॉल्स भी लगाए जा रहे हैं।

हाल ही में एलएन ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एलएन मालवीय, भेल व्यापारी महासंघ व दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील गंगवानी, प्रचार सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल और मंत्री मनोहर गेहनी ने निर्माणाधीन झांकी का स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।