धर्म डेस्क, इंदौर। Buddha Purnima 2024 Upay: बौद्ध धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म में भी बुद्धि पूर्णिमा महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में इस बार बुद्धि पूर्णिमा 23 मई, गुरुवार को मनाई जाने वाली है। इस तिथि पर आदित्य योग और गजलक्ष्मी योग भी बन रहे हैं। अगर इस दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाए, तो हर काम बनने लगते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हुए मिठाई चढ़ाएं। इस प्रकार धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में किसी चीज की कमी नहीं होती है।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप करते रहें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। बुद्ध पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में 15 मिनट बिताने चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें 11 कौड़ियां भी चढ़ाएं। इसके बाद इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर, जहां पैसे रखते हैं, उस स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से कभी भी धन से जुड़ी समस्याएं नहीं आती हैं।
वहीं, पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। अगले दिन इस नारियल को अपनी तिजोरी में या अपने पैसों के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन "ओम मणि पदमे हुम्" मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का उल्लेख अवलोकितेश्वर में भी मिलता है। बौद्ध धर्म में इस मंत्र को बहुत खास माना जाता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'