धर्म डेस्क, इंदौर। Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बौद्ध धर्म के लोगों के लिए खास माना जाता है। इस दिन गौतम बुद्ध की शिक्षाओं का पालन किया जाता है और उनकी विशेष पूजा की जाती है। बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मुख्य रूप से पूर्वी एशिया और दक्षिण एशिया में मनाया जाता है। इसी शुभ तिथि पर गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था।
गौतम बुद्ध ने 35 वर्ष की आयु में निर्वाण प्राप्त कर लिया था। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 को मनाई जाएगी।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की तिथि 22 मई 2024, बुधवार को शाम 6.47 बजे शुरू होगी। वहीं, यह तिथि अगले दिन यानी गुरुवार, 23 मई 2024 को शाम 7.22 बजे समाप्त होगी। इस तरह बुद्ध पूर्णिमा पर्व 23 मई 2024 को मनाया जाएगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'