Navratri 1st Day, Maa Shailputri: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो रहा है। पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री को हिमालय की पुत्री होने के कारण इस नाम से पुकारते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के पहले मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा व उपासना करने से मान-सम्मान में वृद्धि व उत्तम सेहत प्राप्त होती है। मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र अतिप्रिय हैं। इसलिए प्रतिपदा तिथि में मां दुर्गा को सफेद वस्त्र या सफेद पुष्प अर्पित करना अति शुभ माना गया है। इसके साथ ही सफेद बर्फी या मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
घटस्थापना का मुहूर्त - सुबह 06:23 बजे से 07:32 बजे तक
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - मार्च 21, 2023 को रात 10:52 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - मार्च 22, 2023 को रात 08:20 बजे
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:49 बजे से 05:36 बजे तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02:30 बजे से 03:19 बजे तक
अमृत काल - सुबह 11:07 बजे से 12:35 बजे तक
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'