Chandra Darshan: आज विनायक चतुर्थी पर भूलकर भी न देखें चंद्रमा, जानें क्यों वर्जित है चंद्र दर्शन
Chandra Darshan 2023 शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखना लाभकारी नहीं माना गया है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 25 Jan 2023 10:44:40 AM (IST)
Updated Date: Wed, 25 Jan 2023 10:44:40 AM (IST)

Chandra Darshan 2023। सनातन धर्म में भगवान गणेश को सबसे पहले पूजा जाता है और हर माह में बुधवार और चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश के विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इन दिनों गणेश पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। फिलहाल माघ महीना चल चल रहा है और माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती का पर्व मनाया जाता है और इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप भी गणेश चतुर्थी व्रत करते हैं तो इन दिन चंद्रदेव की दर्शन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखना लाभकारी नहीं माना गया है।
गणेश जयंती पर इसलिए वर्जित है चंद्र दर्शन
गणेश जयंती पर विधि-विधान से पूजा करके गणेश जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस दिन भगवान गणेश को लाल फूल, लाल चंदन, लाल मिठाई आदि अर्पित करके प्रसन्न किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हालांकि इस दिन चंद्रमा को देखने से बचना चाहिए। मान्यता है कि गणेश जयंती पर चंद्रमा को देखने से कलंक लगता है। भगवान कृष्ण ने इस दिन चंद्रमा को देखा था, इसलिए उन पर रत्न चोरी का आरोप लगा था।
चंद्र दर्शन करेंगे तो होगी मानसिक परेशानी
धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करने से मानसिक परेशानी हो सकती है । इसके अलावा काम का बोझ भी बढ़ सकता है। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान गणेश ने चंद्रमा को श्राप दिया था, इसलिए इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी पूजा करनी चाहिए।
गणेश जयंती 2023 शुभ मुहूर्त
गणेश जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त 25 जनवरी को सुबह 11.34 मिनट से दोपहर 12.34 मिनट तक रहेगा। इस साल गणेश जयंती पर पूजा का मुहूर्त 1 घंटे का ही है। यदि इस शुभ मुहूर्त में आप भगवान गणेश की पूजा आराधना करते हैं तो गणेश जी की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'