Chandra Grahan 8 November 2022: नवंबर के महीने में साल का आखिरी ग्रहण और दूसरा खंडग्रास चंद्रग्रहण पड़ने वाला है। खास बात ये है कि चंद्रग्रहण कार्तिक माह की पूर्णिमा जो कि 8 नवंबर 2022 को पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस चंद्रग्रहण के कारण कई राशि वाले जातकों की चिंता बढ़ सकती है क्योंकि ये 15 दिन के भीतर ही दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले 25 अक्टूबर अमावस्या के दिन सूर्यग्रहण पड़ा था।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि जब एक पक्ष या 15 दिन के भीतर ही दो ग्रहण पड़ते हैं तो ये कोई बड़े अशुभ का संकेत माना गया है। इसी को देखते हुए लोगों के मन में आशंका है कि अब देश व समाज के सामने कोई बड़ी कठिनाई भी आ सकती है। वही ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा तो आइए जानते हैं किस राशि पर ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।

इन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा ग्रहण
खबरों के अनुसार, 8 नवंबर 2022 को पड़ने जा रहा है और इन 4 राशि मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए साल का आखिरी ग्रहण हानि के योग लेकर आ रहा है। इसके अलावा 4 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ के लिए यह काफी लाभकारी साबित होगा और बाकी चार राशियों के लिए ग्रहण मध्यम फल प्रभाव डालेगा।

चंद्र ग्रहण का समय
साल का आखिरी ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा, 8 नवंबर 2022 को पड़ेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत यानी स्पर्शकाल शाम 5:35 बजे से शुरू होगा और ग्रहण का मध्य 6:19 बजे और मोक्ष शाम 7:26 बजे होगा। इस ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले सुबह 5.53 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह करीब 7 बजे तक चलेगा।
भारत समेत यहां-यहां दिखेगा चंद्रग्रहण?
साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close