• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vasant Panchami 2023 : परीक्षा में सफलता और करियर में उन्नति के लिए करें सरस्वती मंत्र का जाप

परीक्षा में सफलता और करियर में उन्नति के लिए वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मंत्र कारगर होते हैं।

By Mukesh VishwakarmaEdited By: Mukesh Vishwakarma
Publish Date: Mon, 02 Jan 2023 08:03:05 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Jan 2023 08:16:04 AM (IST)
Vasant  Panchami 2023 : परीक्षा में सफलता और करियर में उन्नति के लिए करें सरस्वती मंत्र का जाप

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। परीक्षा में सफलता और करियर में उन्नति के लिए वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मंत्र कारगर होते हैं। इस वर्ष 26 जनवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। यह दिन देवी सरस्वती की आराधना के लिए बहुत महत्व रखता है। इन दिन युवाओं और विद्यार्थियों को सरस्वती मंत्र की पांच माला का जाप करने से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। मंत्रों की महिमा ऐसी है कि इससे धन, ज्ञान और विद्या का लाभ मिलता है। परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए विद्यार्थी ध्यान करें। इससे स्मरण शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है।

इन मंत्रों का जाप और मनन कर सकते हैं -

1. शारदायै नमस्तुभ्यं मम हृदये प्रवेशिनी, परीक्षायां उत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।

2. सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नमः। वेद वेदांत वेदांग विद्यास्तानेत्र्य एव च।

सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने, विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।

3. ओम ह्वीं ऐं ह्वीं सरस्वत्यै नमः।

4. नमस्ते शारदे देवी, काश्मीरपुर वासिनीं, त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में।

कंबुकंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणं भूषितां महासरस्वती देवी, जिह्वाग्रे सन्निविश्यताम।

5. ओम वागदैव्यै च विद्यम्हे कामराज्याय धीमहि, तन्नो देवी प्रचोदयात।

6. ओम शारदा माता ईश्वरी में नित समुरि तोय हाथ जोड़ अरज करूं विद्या वर दे मोय।

7. ऐं ह्वीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां। सर्व विद्या देही दापय दापय स्वाहा।

ये होते हैं लाभ

मां सरस्वती की आराधना और मंत्रों के जाप से मनोकामनाएं फलित होती हैं। इनका नित्य जाप करने और मनन करने से परिस्थितियां भी अनुकूल बनती हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। इसकी वजह से पढ़ाई में एकाग्रता बनती है और मन भटकता नहीं है।