• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Utsav 2023: इस दिन से शुरू होगा गणेश उत्सव, बप्पा की पूजा करते समय बोलें ये मंत्र, पूरी होगी हर इच्छा

इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर 2023 से हो रही है। वहीं, इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन 28 सितंबर को होगा।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 09 Sep 2023 03:12:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Sep 2023 03:12:35 PM (IST)
Ganesh Utsav 2023: इस दिन से शुरू होगा गणेश उत्सव, बप्पा की पूजा करते समय बोलें ये मंत्र, पूरी होगी हर इच्छा
Ganesh Chaturthi 2023

HighLights

  1. 10 दिनों तक बप्पा की पूरे विधि-विधान से पूजा होती है।
  2. गणेश जी की पूजा में दूर्वा का विशेष रूप से उपयोग होता है।
  3. बप्पा की पूजा में 21 दूब चढ़ाना शुभ माना जाता है।

Ganesh Utsav 2023: हर साल गणेश उत्सव की खूब धूम रहती है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। 10 दिनों तक चलने वाला यह पर्व अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर 2023 से हो रही है। वहीं, इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन 28 सितंबर को होगा। गणेश चतुर्थी के दिन हर घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। 10 दिनों तक बप्पा की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। गणेश जी की पूजा में कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

दूर्वा का महत्व

सभी जानते हैं कि गणेश जी की पूजा में दूर्वा का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। मांगलिक कार्यों में भी दूर्वा का इस्तेमाल होता है। धार्मिक कार्यों के साथ-साथ आयुर्वेद में भी दूर्वा को बेहद लाभकारी माना गया है। इसे त्रिदोष नाशक भी कहा जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा में 21 दूब चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बप्पा प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। भगवान गणेश के साथ-साथ भगवान शिव, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की पूजा में भी दूर्वा का इस्तेमाल किया जाता है।


मूर्ति स्थापना शुभ मुहूर्त

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, गणेश प्रतिमा के लिए शुभ मुहूर्त 19 सितंबर को सुबह 11.07 से दोपहर 01.34 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप बप्पा की मूर्ति अपने घर में स्थापित कर सकते हैं। 10 दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। इससे विघ्नहर्ता प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

इस मंत्र का करें जाप

गणेश भगवान की पूजा करते समय उन्हें दूर्वा अर्पित करते हुए श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी कृपा से जीवन के सभी विघ्न समाप्त होते हैं। हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

Pigeon Auspicious Sign: घर में कबूतर का बोलना शुभ है या अशुभ, भविष्य से जुड़े होते हैं संकेत

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'