• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

Chhath Puja 2026: 13 से 16 नवंबर तक चलेगा आस्था का पर्व, व्रती रखेंगे 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत

छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य इसके चार दिन हैं। छठी मैया को संतान की रक्षक देवी माना जाता है और व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं।

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 01:56:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 01:56:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Chhath Puja 2026: 13 से 16 नवंबर तक चलेगा आस्था का पर्व, व्रती रखेंगे 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत

HighLights

  1. 13 से 16 नवंबर तक चलेगा महापर्व
  2. संतान की रक्षक देवी हैं छठी मैया
  3. डूबते सूर्य को भी अर्घ्य की परंपरा

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में छठ पूजा का खास महत्व है। यह पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा के लिए जाना जाता है। इस महापर्व की सबसे खास बात यह है कि इसमें उगते सूर्य के साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। आमतौर पर लोग उगते सूरज को नई शुरुआत और सफलता का प्रतीक मानते हैं। लेकिन छठ पूजा में ढलते सूर्य को भी उतना ही सम्मान दिया जाता है।

छठ के दौरान व्रती करीब 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। उनका संबंध देवी षष्ठी और देवसेना से भी जोड़ा जाता है। आइए जानते हैं छठी मैया कौन हैं, उनका पौराणिक महत्व क्या है और इस पर्व का क्या महत्व है।


छठ पूजा 2026 का पूरा कैलेंडर

इस साल छठ महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर 2026 तक चार दिन मनाया जाएगा। जानिए किस दिन कौन सा अनुष्ठान होगा।

13 नवंबर, शुक्रवार: नहाय-खाय

छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाएगी। इस दिन व्रती स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। भोजन में कद्दू-भात और चने की दाल का खास महत्व होता है।

14 नवंबर, शनिवार: खरना

दूसरे दिन खरना होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर पूजा की जाती है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू होता है।

15 नवंबर, रविवार: संध्या अर्घ्य

तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, नारियल, फल और दूसरी पूजा सामग्री सजाकर नदी, तालाब या छठ घाट पर पहुंचते हैं। वहां अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है।

16 नवंबर, सोमवार: उषा अर्घ्य और पारण

महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करके परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना करते हैं। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करके पारण किया जाता है और करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होता है।

कौन हैं छठी मैया?

पौराणिक कथा के अनुसार, हिंदू धार्मिक परंपराओं में छठी मैया को देवी षष्ठी का स्वरूप माना जाता है। खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में उनकी पूजा बड़ी आस्था और श्रद्धा से की जाती है। मान्यता है कि छठी मैया संतान की रक्षा करने वाली देवी हैं।

उनसे बच्चों की अच्छी सेहत, लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। छठी मैया को मातृत्व, संतान सुख और परिवार की रक्षा से जोड़कर देखा जाता है। यह भी मान्यता है कि जो लोग पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ छठ पूजा करते हैं, उन्हें छठी मैया का आशीर्वाद मिलता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।