
नई दिल्ली Chhath Puja Bhojpuri Top Songs 2020 । बिहार, उत्तरप्रदेश सहित देश के कई हिस्सा में मनाया जाने वाला लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर इन दिनों काफी तैयारी चल रही है। महिलाएं छठ पूजा के लिए खुद को तैयार कर रही है। इन सबके बीच छठ पर्व को लेकर स्थानीय लोकगीत व संगीत भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। आजकल दुकानों पर ऐसी सीडी व डीवीडी की खूब बिक्री हो रही है, जिनमें छठ से संबंधित गाने हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कई भोजपुरी गायकों के नए-नए छठ गीत काफी पसंद किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस वर्ष छठ पर्व संबंधित टॉप-5 ऐसे भोजपुरी गाने, जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
इन गायकों की भोजपुरी गीत बने पहली पसंद
छठ पर्व पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव, निरहुआ, गायिका देवी, पवन, अनु दुबे और अन्य गायकों के गाए गीतों की बहुत ज्यादा मांग है। इसके अलावा अनुराधा पौडवाल और शारदा सिन्हा के गीत भी काफी पसंद किए जाते हैं। दरअसल यहां भोजपुरी गीतों के बिना छठ पर्व का खुमार चढ़ ही नहीं पाता है। यहां श्रद्धालु पुराने गायकों के साथ नए गीतकारों व गायकों को भी खूब सुनना पसंद करते हैं। इसलिए यहां इस वर्ष भी नए नए कलाकारों ने छठ पर्व के गानों की सीड़ी बाजार में उतारी है, जिसकी काफी मांग की जा रही है।
'मरबो रे सुगवा धनुष से, सुग्गा गिरे मुरुझाए'से लेकर'दरसन दीन्ही अपार हे छठ मइया दरसन दीन्ही अपार'। जहां छठ पर्व का आयोजन किया गया उन घरों से तो गीतों की आवाज आ ही रही है। दरअसल इन गानों का संकलन छठ महापर्व के लिए ही किया जाता है।
ख्यात गायिक शारदा सिन्हा की आवाज भी छठ पर्व पर खूब रस बरसा रही है। उनका गीत 'मोर जिया जाएला महंगा मुंगेर' छठ पर्व की महिमा बखान कर रही है तो दूसरी ओर ' कांच ही बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाए'..। भी खूब पसंद किया जा रहा है।
केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेडराय, आदित लिहो मोर अरगिया और दरस देखाव ए दीनानाथ., उगी है सुरुजदेव., हे छठी मइया तोहर महिमा अपार.,काच ही बास के बहंगिया बहंगी लचकत जाय., जैसे छठ गीत भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।