• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

अचलेश्वर मंदिर में हलवाई का विवाद सुलझा, अब दो हलवाई तैयार करेंगे अन्नकूट की प्रसादी

न्यास का तर्क है कि इस बार दो स्थानों पर प्रसादी वितरण की व्यवस्था है। इसलिए दो हलवाइयों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By Jogendra SenEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:42:46 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 03:06:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अचलेश्वर मंदिर में हलवाई का विवाद सुलझा, अब दो हलवाई तैयार करेंगे अन्नकूट की प्रसादी
अचलेश्वर महादेव मंदिर का फाइल फाइट।

HighLights

  1. अन्नकूट प्रसादी के लिए दो हलवाइयों को जिम्मेदारी
  2. दो महीने से वेतन न मिलने से सेवादार परेशान
  3. अन्नकूट के डिब्बे की 100 रुपये कीमत पर आपत्ति

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की तैयारियों के बीच हलवाई को लेकर न्यास के पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। सहमति बनने के बाद अब अन्नकूट की प्रसादी तैयार करने की जिम्मेदारी दो अलग-अलग हलवाइयों को सौंपी गई है। अब तक एक ही हलवाई को यह काम सौंपा जाता था।

न्यास का तर्क है कि इस बार दो स्थानों पर प्रसादी वितरण की व्यवस्था है। इसलिए दो हलवाइयों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वाभिवक है दोनों हलवाइयों की प्रसादी के स्वाद में भी अंतर होगा।

वहीं, दूसरी ओर न्यास का दायित्व संभालने के बाद भी मंदिर के सेवादारों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। दीपावली का त्योहार भी सेवादारों ने बिना वेतन के ही मनाया। इससे उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।


रवि का नाम प्रस्तावित होने के बाद कार्यकारिणी में शुरू हो गया था विरोध

अन्नकूट महोत्सव के लिए हलवाई तय करने को लेकर न्यास अध्यक्ष, कार्यकारी न्यास और अन्य पदाधिकारियों के बीच मतभेद सामने आए थे। रवि चौबे का नाम प्रस्तावित होने के बाद कार्यकारिणी में विरोध शुरू हो गया था। इसको लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि, अब आपसी सहमति से प्रसादी तैयार करने की व्यवस्था तय कर ली गई है।

सदस्यों और अतिथियों के 10 हजार लोगों के लिए प्रसादी तैयार करने का जिम्मा जीवन हलवाई को सौंपा गया है। वहीं, डिब्बों में वितरित की जाने वाली प्रसादी तैयार करने की जिम्मेदारी विचित्र हलवाई को दी गई है।

सदस्यों को मिलेंगे तीन कूपन

इस बार सोमवार, 16 नवंबर को होने वाले अन्नकूट महोत्सव में न्यास के सदस्यों को तीन कूपन दिए जाएंगे। इनमें दो कूपन क्लब के ग्राउंड में बैठकर प्रसादी ग्रहण करने के लिए होंगे, जबकि एक कूपन डिब्बे में प्रसादी प्राप्त करने के लिए रहेगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। न्यास पदाधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

100 रुपये के डिब्बे पर आपत्ति

न्यास के सदस्य संतोष सिंह राठौड़ का कहना है कि अन्नकूट प्रसादी मंदिर के आय का स्रोत कभी नही रहा है। अन्नकूट की खाद्य सामग्री दान-दाताओं से प्राप्त हो जाती है, केवल हलवाई का पराश्रमिक मंदिर के खाते से जाता है। इसमें से कुछ दान नकद में प्राप्त हो जाता है। इसलिए केवल डिब्बे की पैकिंग में जो खर्च आ रहा है वही श्रद्धालुओं से लेना चाहिए। एक डिब्बे की 100 रुपये कीमत अधिक है।

प्रशासन की निगरानी में है न्यास का खाता

अन्नकूट महोत्सव की तैयारियों के बीच मंदिर के सेवादारों को दो माह से वेतन नहीं मिलने का मामला भी सामने आया है। वेतन नहीं मिलने के कारण सेवादारों की दीपावली भी आर्थिक तंगी के बीच गुजरी, जबकि 35 सेवादारों के पास आय की दूसरा कोई स्रोत नही हैं। इस संबंध में न्यास अध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल न्यास का बैंक खाता प्रशासन की निगरानी में है। ऐसे में वेतन भुगतान सहित अन्य वित्तीय व्यवस्थाओं में प्रक्रिया संबंधी दिक्कतें हैं। अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां पदाधिकारी अपनी क्रेडिट व्यवस्था और दानदाताओं से मिल रहे सहयोग के आधार पर कर रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।